राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन पर अवधेश प्रसाद ने जताया दुख, बोले- 'हम सरकार से मांग करेंगे कि...'

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास का आज, 12 फरवरी को निधन हो गया। उनके निधन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दुख व्यक्त किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Awadesh Prasad
Awadesh Prasad | Image: X/PTI

Awadhesh Prasad: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास का आज, 12 फरवरी को निधन हो गया। उनके निधन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के लिए उनकी कई सेवाएं रही हैं। हम सरकार से मांग करेंगे कि उनके नाम पर एक भव्य गेट बनाया जाए।

एसजीपीजीआई अस्पताल की दी गई जानकारी के मुताबिक,  मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था। काफी दिनों से बीमार चल रहे महाराज जी ने आज अंतिम सांस ली।

महाराज जी की भव्य मूर्ति लगाई जाए- अवधेश प्रसाद

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने उनके निधन पर कहा कि, 'महाराज जी प्रभु श्री राम की तपस्या और पूजा सालों से करते आए थे। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करेंगे कि उनके नाम पर एक भव्य गेट बनाया जाए। उसी गेट के सामने महाराज जी की एक भव्य मूर्ति लगाई जाए। हमारे अयोध्यावासी और प्रभु श्री राम के लिए उनकी कई सेवाएं रही हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।'

कल मुख्य पुजारी को दी जाएगी जल समाधि

जानकारी के मुताबिक, मुख्य पुजारी सतेंद्र दास का पार्थिव शरीर आज दोपहर अयोध्या में उनके आवास पर लाया गया। उनके उत्तराधिकारी पुजारी प्रदीप दास ने एजेंसी को बताया कि मुख्य पुजारी के सभी शिष्यों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि गुरुवार दोपहर को उन्हें जल समाधि दी जाएगी।

Advertisement

आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति- सीएम योगी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य पुजारी सतेंद्र दास के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सतेंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त शिष्यों और अनुयायियों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दें।

11 जनवरी को मनाई गई प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या ने 11 जनवरी को  राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ मनाई थी और समारोह को बहुत अच्छा बताया था। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की थी। आरोप लगाया था कि सरकार और पुलिस बांग्लादेश में अत्याचार करने वाले लोगों का समर्थन कर रही है।

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy:'ये शो स्क्रिप्टेड नहीं...',भद्दी टिप्पणी मामले में अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी का बयान दर्ज
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड