Ranveer Allahbadia Controversy:'ये शो स्क्रिप्टेड नहीं...',भद्दी टिप्पणी मामले में अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी का बयान दर्ज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ranveer Allahbadia Contoversy: समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स पर की गई भद्दी टिप्पणी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है।
'द रिबेल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा और पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के वल्गर कंटेंट से जुड़े मामले में पुलिस स्टेशन बुलाया गया। इस दौरान दोनों ने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि ये शो स्क्रिप्टेड नहीं है। शो में जजों और प्रतिभागियों को खुलकर बात करने के लिए कहा जाता है।’
'शो के जजों को भुगतान नहीं किया जाता लेकिन…'
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि ''इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में जजों को कोई भुगतान नहीं किया जाता है। हालांकि, जजों को शो का कंटेंट अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की पूरी आजादी होती है। इसके अलावा शो में बतौर दर्शक हिस्सा लेने के लिए टिकट खरीदनी पड़ती है। टिकट बिक्री से जो पैसे आते हैं वो शो के विनर को दिए जाते हैं।'
खुद को कलेशी औरत बुलाती हैं अपूर्वा
अपूर्वा मुखीजा खुद को कलेशी औरत बुलाती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना नाम ‘द रेबेल किड’ यानी बागी बच्चा लिखा हुआ है। 2.7 मिलियन यानी 27 लाख लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। यूट्यूब पर अपूर्वा के 5 लाख फॉलोअर्स हैं। फोर्ब्स के टॉप 100 डिजिटल क्रिएटर्स की लिस्ट में अपूर्वा का नाम शामिल हो चुका हैं।
Advertisement
कौन हैं आशीष चंचलानी?
आशीष चंचलानी एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उन्होंने मुंबई में पढ़ाई की और सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। हालांकि एक्टिंग में करियर बनाने की चाह रखने के चलते उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। जानकारी के अनुसार, अब आशीष चंचलानी डायरेक्शन में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने वाले आशीष लंबे समय से अपने चैनल से गायब हैं। उनके यूट्यूब पर 30.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें 17.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि आशीष की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये बताई जाती है।
क्या है पूरा मामला जिस पर हो रहा बवाल
समय रैन के शो इंडिया गॉट लेटेंट में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता को लेकर भद्दा सवाल पूछा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फूहड़ता भरे सवाल को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया की जमकर आलोचना हुई। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मामले का संज्ञान लिया तो वहीं बी प्राक ने रणवीर के पॉडकास्ट में जाने का प्लान ही कैंसिल कर दिया।
Advertisement
मामले को बढ़ता देख रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली और स्वीकार किया है कि उनके कमेंट्स गलत थे। इसके बावजूद उनके प्रति लोगों की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है।