अपडेटेड 12 February 2025 at 13:54 IST

भद्दा कमेंट कर घिरे Ranveer Allahbadia से गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता? पहले किया अनफॉलो, अब क्रिप्टिक पोस्ट से साधा निशाना?

रणवीर इलाहाबादिया के विवादों में घिरने के बाद रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इससे दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों को हवा मिल रही है।

Follow : Google News Icon  
File photo of Ranveer Allahbadia and Nikki Sharma
File photo of Ranveer Allahbadia and Nikki Sharma | Image: Instagram

Ranveer Allahbadia Controversy: फेमस पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया इस वक्त एक बड़ी कंट्रोवर्सी में घिरे हुए हैं। समय रैना के India's Got Latent शो में 'अश्लील कमेंट' पर उनकी माफी मांगने के बाद भी कम नहीं हो रही हैं। इसका असर अब उनकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता दिख रहा है। खबरें हैं कि ट्रोलिंग और कानूनी पचड़े में फंसने के बाद अब रणवीर की गर्लफ्रेंड ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

रणवीर इलाहाबादिया के TV एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट के चर्चे लंबे समय से चलते आ रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया। अब विवादों में घिरने के बाद रणवीर और निक्की के ब्रेकअप की खबरें भी जोर पकड़ने लगी हैं।

निक्की शर्मा ने किया रणवीर से ब्रेकअप?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इलाबादिया और रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा की राहें अब अलग हो गई हैं। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। इसके चलते कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।

क्रिप्टिक पोस्ट कर किधर किया इशारा?

ब्रेकअप की अफवाहों पर तो निक्की ने भले ही कुछ न रिएक्ट किया हो। हालांकि अब रणवीर इलाहाबादिया के विवादों में घिरने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इससे दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों को हवा मिल रही है।

Advertisement

निक्की ने इस पोस्ट अपने पोस्ट में लिखा है, "आपका बॉडी सिर्फ खाने को ही रिजेक्ट नहीं करती बल्कि एनर्जी को भी रिजेक्ट करती है। अगर आपका बॉडी कुछ जगहों, लोगों या चीजों को रिजेक्ट करना शुरू कर दें, तो उस पर भरोसा करें और सुनें।"

ऐसे फॉलोअर्स को दोनों के रिलेशनशिप का चला था पता

वैसे तो रणवीर और निक्की ने कभी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया। पिछले साल यूट्यूबर ने अपनी लंदन ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। फोटोज में रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे को इमोजी से कवर कर दिया था। इसके बाद निक्की शर्मा ने सेम आउटफिट में उसी जगह की फोटोज शेयर की थीं। इसके बाद उनके फॉलोअर्स ने डेटिंग की खबरों को कंफर्म मान लिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं 'कलेशी औरत' अपूर्वा मुखीजा? जिसने रणवीर इलाहाबादिया के साथ समय रैना के शो में की फूहड़ता की सारी हदें पार

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 February 2025 at 13:54 IST