कौन हैं 'कलेशी औरत' अपूर्वा मुखीजा? जिसने रणवीर इलाहाबादिया के साथ समय रैना के शो में की फूहड़ता की सारी हदें पार
अपूर्वा भी विवादों में घिरी हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी 'गंदी बातों' की क्लिप्स वायरल हो रही हैं और वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kaleshi Aurat Apoorva Mukhija: समय रैना का शो India's Got Latent इस वक्त जबरदस्त विवादों में घिरा हुआ है। रणवीर इलाहाबादिया के पेरेंट्स की इंटेमेसी पर भद्दे कमेंट के इंटरनेट को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर इस वक्त शो को बंद करने और समय-रणवीर पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। इस बीच इसी एपिसोड में फूहड़ता की हदें पार करने वाली अपूर्वा मुखीजा के भद्दे कमेंट पर भी हंगामा मचा है। आइए जानते हैं कौन हैं अपूर्वा जिन्होंने शो में 'मां' को लेकर ऐसा घटिया बयान दिया कि चारों ओर उनकी किरकिरी हो रही है।
रणबीर इलाहाबादिया के घटिया कमेंट के अलावा इंडियाज गॉट लेटेंट के उस एपिसोड के कई और क्लिप्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें डार्क कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है। शो से जुड़ी अपूर्वा मुखीजा की भी कई क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें वह कई घिनौनी बातें कहती नजर आईं। इसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
खुद को कलेशी औरत बुलाती हैं अपूर्वा
अपूर्वा मुखीजा खुद को कलेशी औरत भी बुलाती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना नाम द रेबेल किड यानी बागी बच्चा लिखा हुआ है। 2.7 मिलियन यानी 27 लाख लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। यूट्यूब पर अपूर्वा के 5 लाख फॉलोअर्स हैं। फोर्ब्स के टॉप 100 डिजिटल क्रिएटर्स की लिस्ट में अपूर्वा का नाम शामिल हो चुका हैं।
कैसे मिली अपूर्वा को लाइमलाइट?
अपूर्वा मुखीजा को लाइमलाइट कोविड महामारी के समय मिली थीं। तब वो फैशन रील बनाती थीं और फेम मिलने के बाद फुल टाइम कंटेंट क्रिएशन करते हुए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गईं।
Advertisement
इंजीनियर की पढ़ाई, एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
अपूर्वा अपने बेबाक अंदाज के लिए तो जानी जाती हैं, लेकिन अपने साथ साथ ही खुले तौर पर गालियां भी देती हैं। लोग इनकी भाषा सुनकर हैरान हैं। गूगल, मेटा, अमेजन, हॉटस्टार, वनप्लस जैसी ढेरों पॉपुलर ब्रांड्स के साथ वह काम कर चुकी हैं। अपूर्वा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह Who’s Your Gynac वेब सीरीज के जरिए एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वो मिनी सीरीज ‘बात पक्की’ में भी नजर आ चुकी हैं।
जब अपूर्वा ने हड्डियां तोड़ने की दी धमकी
ऐसा पहली बार नहीं जब अपूर्वा का नाम विवादों से जुड़ रहा हो। पहले भी वो कंट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुकी हैं। जब दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में कुछ स्टूडेंट्स के साथ उनका झगड़ा हो गया था। तब अपूर्वा ने हड्डियां तोड़ने की धमकी दे दी थी।
Advertisement
रणवीर-समय के साथ अपूर्वा भी विवादों में घिरी हैं। उनके खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। हालांकि इस विवाद पर अबतक अपूर्वा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।