'गैस की किल्लत से पहली बार अयोध्या में राम रसोई बंद हुई है, नहीं शुरू हुई तो मैं 15 तारीख से...', सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कर दिया बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने एलपीजी की किल्लत को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी के राज में अब राम रसोइयां बंद हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
सपा सांसद अवधेश प्रसाद
सपा सांसद अवधेश प्रसाद | Image: ANI

Awadesh Prasad on LPG Shortage: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। देशभर में एलपीजी की किल्लत की खबर आ रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। इसे लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधा और राम रसोई बंद होने पर चिंता जाहिर की।

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, 'गैस की कितनी किल्लत है। प्रभु श्री राम की नगर अयोध्या में राम के नाम पर रसोइयां चलती थीं। आजादी के बाद पहली बार अयोध्या में राम रसोइयां बंद हुई हैं। अयोध्या के मंदिरों में हजारों भक्त आकर रहते थे। हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि वहां की जनता और प्रभु राम की कृपा ने हमें वहां का सांसद बनाया है, सेवक बनाया है। आज अयोध्या में पहली बार राम रसोइयां बंद होने की बात को मैंने सदन में भी उठाया।'

अवधेश प्रसाद का बीजेपी पर निशाना

उन्होंने आगे कहा, ‘यूं तो गैस की किल्लत का प्रभाव पूरे देश में है। आश्चर्य की बात है कि बीजेपी जो राम के नाम पर राजनीति करती थी, अब इतनी बड़ी विडंबना है कि राम रसोइयां अयोध्या में बंद हो गई है। मैं 15 मार्च से वहां पर जाकर धरना दूंगा। राम रसोइयां चालू करने की मांग करूंगा।’

अखिलेश यादव ने भी किया तीखा प्रहार

इससे पहले अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण अयोध्या में राम रसोई और प्रसाद की सनातनी परंपरा टूटती दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सनातन विरोधी सोच यहां तक पहुंच जाएगी, यह किसी ने सोचा नहीं था।

Advertisement

वैकल्पिक साधनों के जरिये संचालित हो रही रसोई

जानकारी के मुताबिक, राम की नगरी अयोध्या में चलने वाली राम रसोई में ईंधन की कमी के कारण संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। पहले दावा किया गया था कि ईंधन की कमी के चलते राम रसोई बंद कर दिया गया है। हालांकि बाद में व्यवस्थापक की ओर से बताया गया कि रसोई बंद नहीं की गई है। वैकल्पिक साधनों के जरिये इसे चलाया जा रहा है।

राम रसोई के बाहर नोटिस चस्पा 

इससे पहले राम रसोई के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें लिखा था, 'अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण रसोई गैस की किल्लत के चलते आपातकालीन स्थिति में आज राम रसोई स्थगित की जाती है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: आंसू पोंछा, गले से लगाया और... मैथिली ठाकुर ने पति की मौत के दुख में डूबी महिला का बांटा दर्द, यूं बंधाया ढांढस- VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड