आंसू पोंछा, गले से लगाया और... मैथिली ठाकुर ने पति की मौत के दुख में डूबी महिला का बांटा दर्द, यूं बंधाया ढांढस- VIDEO

मैथिली ठाकुर ने पति की मौत के दुख में डूबी महिला को गले लगाकर हिम्मत दी। इस दौरान उन्होंने महिला के आंसू पोंछकर नारी शक्ति का संदेश दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maithili Thakur
Maithili Thakur | Image: x

Maithili Thakur: बिहार की युवा विधायक मैथिली ठाकुर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो अपने क्षेत्र में जनता से सीधे संवाद कर जमीनी समस्याओं को जानती है। अब उन्होंने उस महिला से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में अपने पति को खो दिया। महिलाओं का दर्द देख वो खुद भी भावुक हो गईं।

दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे पति को खोने के गम में डूबीं महिला को मैथिली ठाकुर संभालती नजर आ रही हैं। वो महिला को गले से लगा ढांढस बंधाती दिखीं।

मैथिली ठाकुर ने विधवा महिला के आंसू पोंछे

मैथिली ठाकुर ने लिखा, 'मेरे क्षेत्र की एक महिला जिन्होंने हाल ही में अपने पति को खोया है। जिस दर्द और तकलीफ से वह गुजर रही हैं उसे शब्दों में समझाना आसान नहीं है। एक महिला के मन की संवेदनशीलता और पीड़ा को सबसे गहराई से अगर कोई समझ सकता है तो वह दूसरी महिला ही होती है।'

'नारी ही नारी की सबसे बड़ी ताकत'

उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसे समय में जब एक महिला टूटती है तो उसके आसपास की महिलाओं को ही उसका सहारा बनना चाहिए। नारी ही नारी की सबसे बड़ी ताकत है। जब महिलाएं एक दूसरे का हाथ थाम लेती हैं तो उससे बड़ी शक्ति कोई नहीं होती।'

Advertisement

मैथिली ठाकुर ने दिया नारी शक्ति का संदेश

बीजेपी विधायक ने आगे लिखा, 'खासकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस सप्ताह में मैं हर उस नारी शक्ति को नमन करती हूं जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत बनकर खड़ी रहती है और दूसरी महिलाओं का सहारा बनती है। आइए हम सब एक दूसरे का साथ दें और एक दूसरे की ताकत बनें।'

मैथिली ठाकुर ने बढ़ाया मदद का हाथ

मैथिली ठाकुर के इस अंदाज ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इससे पहले उन्होंने गोपालगंज के रामनगर गांव की रहने वाली पैरों से दिव्यांग बच्ची की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बताया गया है कि बच्ची के सिर से पिता का साया उठ चुका है। मां मजदूरी करके किसी तरह बच्चों का पेट पालती है। आर्थिक तंगी और शारीरिक परेशानी के बावजूद उसके हौसले बुलंद है। बच्ची का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसका मैथिली ठाकुर ने संज्ञान लिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दोनों पैर दिव्यांग, मगर हौसला अटूट! पैर घसीटकर 2km स्कूल जाती है बिहार की बेटी, संघर्ष देख मैथिली ठाकुर बनीं उम्मीद की किरण

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड