'MLC चुनाव में बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग और गुंडागर्दी हुई, हम दावा करते हैं...', सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने भी BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'MLC चुनाव में बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग और गुंडागर्दी हुई है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SP MP Awadhesh Prasad
SP MP Awadhesh Prasad | Image: File Photo

उत्तर प्रदेश और बिहार में शुक्रवार को हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव के दौरान कई जगहों पर हंगामा, मारपीट और कथित बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें सामने आई हैं। दोनों राज्यों में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी और कौशांबी सहित कई जिलों में अलग-अलग घटनाओं को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने भी BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। दोनों ने आरोप लगाए कि BJP सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग कर रही है। दोनों राज्यों के कुछ मतदान केंद्र पर हंगामा और बूथ कैप्चरिंग की खबर आई। हालांकि, बीजेपी ने बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों को सिरे से खारिज कर दिया। इस बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

BJP से लोगों का भरोसा हट गया-अवधेश प्रसाद 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा,"भारतीय जनता पार्टी की सरकार से और नेताओं से आम-जनमानस का विश्वास, यकीन, भरोसा हट गया है क्योंकि किसी के लिए कोई काम नहीं हुआ। आज हमारा नौजवान बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर बेकार बैठा है... हमारे प्रधानमंत्री ने सरकारी नौकरी का वादा किया था कि हमारी सरकार बनाओ, हर साल दो करोड़ नौकरी मिलेगी। नौकरी देना तो दूर रहा, नौकरी से लोग निकाले भी गए।"

MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग और गुंडागर्दी हुई-अवधेश प्रसाद

"नौकरी ठेके पर हो गई तो इन्होंने जो वादा किया था, वो तो पूरा किया नहीं इसलिए आम लोग इनसे नाराज बैठे हैं। कल ये MLC का चुनाव हुआ है। कई जगह पर बड़े पैमाने पर बूथ पर कब्जा करना, गुंडाबाजी-गुंडागर्दी हुई। असमाजिक तत्वों द्वारा वोटों में प्रभाव डाला गया। इसके बावजूद भी हम दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारे यहां की जो सीट है, फैजाबाद-गोरखपुर; निश्चित तौर से हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।"

Advertisement

बता दें कि MLC चुनाव में मतपत्र के जरिए मतदान होता है। इसमें आम चुनावों की तरह सभी मतदाता वोट नहीं डालते, बल्कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारित मतदाता मतदान करते हैं। सपा की ओर से आयोग को 30 से अधिक शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी गईं। अखिलेश ने X पर कई वीडियो साझा किए और बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव में 'वोट चोरी', तेजस्वी ने बिहार सरकार पर लगाए आरोप

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड