MLC चुनावों में भी 'वोट चोरी' की एंट्री... तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाए पक्षपात के आरोप

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार विधान परिषद (MLC) चुनावों के दौरान राज्य प्रशासन ने सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों का पक्ष लेते हुए खुलेआम भेदभाव किया और फर्जी वोटिंग के जरिए 'वोटों की चोरी' करवाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Before end of election campaign Tejashwi Yadav announced every woman will receive 30 thousand in account
तेजस्वी यादव का बिहार MLC चुनाव पर आरोप | Image: ANI

बिहार विधानसभा में विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार विधान परिषद (MLC) चुनावों के दौरान राज्य प्रशासन ने सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों का पक्ष लेते हुए खुलेआम भेदभाव किया और फर्जी वोटिंग के जरिए 'वोटों की चोरी' करवाई।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनावी नतीजों को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि सत्ताधारी गठबंधन की ये चालें नाकाम रहेंगी। बता दें कि आज, यानी शुक्रवार (23 अक्टूबर) को बिहार विधान परिषद की कई खास सीटों पर वोटिंग हुई।

प्रशासन सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता ने आरोप लगाया कि "आप लगातार देख रहे हैं कि प्रशासन सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में काम कर रहा है। ये लोग 'वोट चोर' हैं। ये वोटों की चोरी करवाते हैं। ये फर्जी वोट डलवाते हैं, लेकिन इस बार इनकी चालें काम नहीं आएंगी। इनकी दाल नहीं गलेगी।"

हम अपनी सभी सीटों पर जीत रहे हैं-तेजस्वी

राघोपुर के विधायक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि विपक्ष की जीत पक्की है और मतदाताओं ने मौजूदा सत्ताधारी दल को नकार दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम अपनी सभी सीटों पर जीत रहे हैं। हम सभी मतदान केंद्रों पर स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और जमीनी स्तर से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।"

Advertisement

पटना, तिरहुत और दरभंगा जैसी प्रमुख सीटों पर नजरें

तेजस्वी का यह बयान बिहार विधान परिषद के कई महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों, जिनमें पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी स्नातक (ग्रेजुएट) सीटें, तथा पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, में मतदान संपन्न होने के बाद आया है। इन चुनावों की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड