BREAKING: बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत

Bihar: बिहार के सीवान से बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी अनुसार एक पटाखे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें करीब आठ लोगों की मौत की खबर आई है। वहीं, इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bihar: बिहार के सीवान से शुक्रवार, 23 अक्टूबर की शाम को बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी अनुसार जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर में एक पटाखे फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें करीब आठ लोगों की दर्दनाक मौत की खबर आई है। वहीं, इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आई है। हालांकि, मृतकों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। 

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मैच गया। इस घटना के बाद सीवान पुलिस की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा गया इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और घटना की हर पहलू से जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। 

दो घंटे तक रह-रहकर धमाकों की आवाज

मिली जानकारी के अनुसार, आलमपुर निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में पटाखे रखे हुए थे। उन्हें पटाखों का कारोबारी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मकान में कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान पटाखों में आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ। 

धमाका इतना भयानक था कि दूर-दराज इलाकों में भी आवाज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक रह-रहकर धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ मौजूद हो गई।

Advertisement

मकान का अगला हिस्सा गिरा भरभरा कर गिरा

विस्फोट की भयावहता के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने और उनकी पहचान करने में परेशानी होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में खौफ का माहौल है।

हादसे के बाद रेस्क्यू जारी

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस पूरी घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक भारत सोनी से फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने पांच मौत की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम और तमाम पुलिस टीम वहां पर लगी हुई है रेस्क्यू भी किया जा रहा है। हालांकि, बाद में मौत का आंकड़ा आठ हो गया। 

Advertisement

अवैध रूप से पटाखे बनाते समय विस्फोट-सीवान थाना

घटना के पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय एक विस्फोट हो गया। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने आधिकारिक तौर पर तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। लापरवाही बरतने के कारण, सीवान के एसपी ने जामो बाजार थाना प्रभारी और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तुरंत निलंबित कर दिया है। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और घटना की हर पहलू से जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें: 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन


 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड