'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ दिख रहा है। कैंपस की दीवारों 'फ्री कश्मीर', 'फ्री शरजील इमाम' जैसे विवादित नारे लिखे गए हैं। यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले कई दिनों से यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की मांग कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jamia millia islamia protest
जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल | Image: X

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ दिख रहा है। दरअसल, विश्विद्यालय की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' के नारे लिखे मिलने का मामला सामने आया है, जिसके बाद विवाद बढ़ते हुए नजर आ रहा है।

शुक्रवार को सामने आई कुछ तस्वीरों में देखा गया कि  विश्विद्यालय की दीवारों पर अलग-अलग रंगों के जरिए कुछ विवाद नारे लिखे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले कई दिनों से यूनिवर्सिटी में छात्र संघ की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर दीवारों पर ये विवादित स्लोगन लिखे गए हैं। हालांकि, इन विवादित नारों को किसने और क्यों लिखा है, विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

'फ्री कश्मीर', 'फ्री शरजील इमाम' जैसे विवादित नारे

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय कैंपस के अंदर दीवारों पर 'फ्री कश्मीर', 'फ्री शरजील इमाम' जैसे विवादित नारे लिखे गए हैं। वही,  RSS, एबीवीपी और वाइस चांसलर के खिलाफ भी स्लोगन लिखे हैं। हालांकि इन विवादित स्लोगन को लेकर अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की मांग

बताया जा रहा है कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले कई दिनों से यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की माँग कर रहे हैं। इस बीच ही इस तरह के नारे यूनिवर्सिटी कैंपस के दीवारों पर 'फ्री कश्मीर', 'फ्री शरजील इमाम' जैसे विवादित नारे लिखे गए हैं। छात्रसंघ के चुनाव की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र आंदोलनरत है।

Advertisement

एहतियात के तौर पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

विश्विद्यालय कैंपस में बढ़ते तनाव के बीच एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी तादाद में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि, अभी तक विश्विद्यालय के अंदर से कोई भारी विरोध प्रदर्शन या अनहोनी की खबर नहीं है। 

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर लगी मुहर, दिल्ली पुलिस ने दी JLN स्टेडियम में आयोजन की इजाजत
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड