UP: बहराइच में पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, हथियार लेकर घर में घुसे दूसरे समुदाय के लोग; कार्यकर्ताओं ने ऐसे बचाई जान

बहराइच जिले में सोमवार 5 मई को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए पूर्व सांसद पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 attack on former MP in Bahraich
बहराइच में पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला उनके आवास पर ही हुआ है। करीब 30 से अधिक लोग हथियार लेकर विधायक के आवास पर धाबा बोल दिया।। हमले में पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके सुरक्षागार्ड घायल हो गए। कार्यकर्ताओं की तत्परता की वजह से सांसद की जान बच गई। थाना मोतीपुर इलाके की सोमवार देर रात की घटना है।


बहराइच जिले में सोमवार 5 मई को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड़ के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। सोमवार रात को दूसरे समूदाय के लोगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। अक्षयवर लाल गोंड एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटेही कला गांव पहुंचे थे। तभी अचानक लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से लैस करीब 38 लोगों ने अचानक कार्यक्रम में धाबा बोल दिया।

पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड पर जानलेवा हमला

मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मटेही कला में गांव में एक कार्यकर्ता के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे वर्तमान में सांसद डॉ. आनंद गोंड के पिता और पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड को विशेष समुदाय के लोगों ने वाहन रोक कर की अभद्रता भी की। इसके बाद उनके ऊपर जानलेवा हमला की की कोशिश की गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को एक कमरे में छिपाकर उनकी जान बचाई । इस हमले में उनके सुरक्षागार्ड घायल हो गए।

दूसरे समुदाय के लोगों ने बोला हमला

जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज पाठक के घर पर यज्ञोपवीत संस्कार था। पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड इसमें शामिल होने पहुंचे थे। तभी अचानक दूसरे समुदाय के लोग हथियार और लाठी-डंडा लेकर कार्यक्रम में स्थल पहुंचे और सांसद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सांसद पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने तुरंत सांसद को एक कमरे में छिपा दिया, जिससे उनकी जान बच गई।

Advertisement

8 नामजद पर FIR दर्ज

भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज पाठक के तहरीर पर अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 8 नामजद और 25 से 30 अज्ञात हमलावरों पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई गई है। FIR में मटेही कला गांव निवासी शाहिद अली, नियाज, शाहिद अली द्वितीय, नैप्यारे, सन्नो बेगम, आसमा, सबीना, बाबू उर्फ सगीर का नाम दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के इस्तेमाल पर 24 घंटे की रोक

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड