UP: प्रयागराज आते समय ट्रेन में आशुतोष ब्रम्हचारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने काट ली नाक; टॉयलेट में बंद कर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ट्रेन में सफर कर रहे आशुतोष ब्रम्हचारी पर हमले की खबर सामने आ रही है। हमलावरों ने उनकी नाक काटी दी। मिली जानकारी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर ये हमला करने का आरोप लग रहा है। जानें क्या है पूरा मामला

Follow : Google News Icon  
Ashutosh Brahmachari attack
ट्रेन में आशुतोष ब्रम्हचारी पर हमला | Image: X

Ashutosh Brahmachari attack: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गुजर रही रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में सनसनीखेज घटना घटी, जहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रम्हचारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी नाक काटने की कोशिश की और जिससे वो गंभीर घायल हो गए। आशुतोष ब्रम्हचारी ने बताया कि घटना सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई। उन्होंने ट्रेन के शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद प्रयागराज रेलवे और स्थानीय पुलिस को इस हमले की शिकायत की।

हमलावरों ने नाक काटने की साजिश रची- आशुतोष 

आशुतोष ब्रम्हचारी ने बताया कि ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, फिर तहरीर के आधार पर जांच शुरू की गई। आरोप और तहरीर में दी गई जानकारी के मुताबिक, हमले के पीछे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, प्रकाश उपाध्याय, अरविंद और दिनेश शर्मा का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद इन लोगों ने उनकी नाक काटने की साजिश रची।

हमलावरों को 21 लाख रुपये इनाम की घोषण की थी- आशुतोष

तहरीर में ये भी दावा किया गया कि, गोवर्धन मथुरा निवासी दिनेश शर्मा ने सार्वजनिक मंच और टीवी चैनल पर हमलावर को 21 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। ब्रम्हचारी ने कहा कि ट्रेन सिराथू स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले धारदार हथियार से उनपर हमला हुआ, जिसमें उनकी नाक काटने और हत्या करने का प्रयास किया गया। उन्हें कई जगह चोटें आईं और काफी खून बहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह हमला पूर्व नियोजित था और इसमें उक्त व्यक्तियों की संलिप्तता है।

प्रयागराज रेलवे पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आरोपितों के नामों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नरम पड़े ईरान के तेवर? ऑयल-गैस संकट के बीच खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड