BREAKING: सड़क दुर्घटना में अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, भाई अली से मिलने झांसी जेल जाते वक्त हुआ हादसा; क्रेटा कार के उड़े परखच्चे
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात के लिए जा रहा था, तभी उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
- भारत
- 3 min read

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है। अबान के साथ दो अन्य की भी जान चली गई है। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
यह भीषण दुर्घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुई, जहां उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार भी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
अतीक के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत
झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई। इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इस हादसे में घायल एक अन्य शख्स मोहम्मद उमर ने बताया कि मौके पर क्या कुछ हुआ था। उसके मुताबिक, यह हादसा डिवाइडर से टकराने से हुआ। अबान अहमद की क्रेटा कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। उमर के मुताबिक, सभी झांसी में जेल में बंद अली से मिलने जा रहे थे।
Advertisement
घायल शख्स ने क्या-क्या बताया?
उमर ने बताया कि कार में अबान अहमद के अलावा, फारुख, सोनू और जैद थे। गाड़ी डिस्बैलेंस होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। उसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं है। हादसे के बाद जब आंख खुली तो देखा कि सभी सड़क पर पड़े हुए हैं।
अतीक का सबसे छोटा बेटा था अबान
बता दें कि अबान अहमद, पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक था। प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण पुलिस ने बाल संरक्षण गृह में रखा था। बाद में अक्टूबर 2023 में कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद दोनों भाइयों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर दिया गया और उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया था।
Advertisement
अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल भेजा गया था। सूचना के मुताबिक, उसका भाई अबान अहमद उसी से मुलाकात करने झांसी जा रहा था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।