संभल में होली को लेकर अमित मालवीय का विपक्ष पर निशाना, बोले दशकों के बाद मनाई गई ऐसी होली

अमित मालवीय ने संभल में दशकों बाद होली के उत्सव को BJP की हिंदू हितों की संरक्षक भूमिका के रूप में रेखांकित किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
अमित मालवीय
अमित मालवीय | Image: ANI

भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने संभल में दशकों बाद होली के उत्सव को BJP की हिंदू हितों की संरक्षक भूमिका के रूप में रेखांकित किया। मालवीय ने इस अवसर पर कहा कि संभल में हिंदू मंदिर और त्योहारों का लुप्त होना कोई संयोग नहीं था, बल्कि यह कांग्रेस, सपा और BSP के शासनकाल की विफलताओं का परिणाम था, जबकि बीजेपी ने इन सांस्कृतिक धरोहरों को पुनर्जीवित किया है। 

अमित मालवीय ने ममता सरकार पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने हिंदुओं पर हमले कराए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमित मालवीय ने बताया कि नंदीग्राम ब्लॉक 2 के अहमदाबाद क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्थानीय लोग पिछले मंगलवार से पूजा कर रहे थे। लेकिन कुछ लोगों को भगवान राम का नाम लेना पसंद नहीं आया और उन्होंने पूजा स्थल पर तोड़फोड़ की और मूर्तियों को अपवित्र कर दिया।

संभल में भारी सुरक्षा के बीच होली और जुमे की नमाज 

64 सालों बाद ऐसा मौका आया है कि होली और रमजान का जुम्मा एक ही दिन पर है। इसे लेकर संभल में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दूसरी ओर, अयोध्या में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के संभल में आज होली समारोह और जुम्मा की नमाज के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी के साथ, सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में सुबह सुबह फ्लैग मार्च भी निकाला गया। 

Advertisement

संभल में होली-जुमे की नमाज, एक्शन मोड में पुलिस 

चूंकि इस बार होली और रमजान का जुम्मा एक साथ पड़ा है तो पुलिस किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए कई शहरों में फ्लैग मार्च कर रही है। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में होली को देखते हुए कई शहरों में पहले ही मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। वहीं, होली को देखते हुए नमाज का वक्त भी बदल दिया गया है।

अयोध्या में भी कड़ी सुरक्षा 

रामनगरी अयोध्या में भी होली को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मोबाइल टीम और क्यूआरटी टीम अलर्ट पर हैं और हर पल की खबर कंट्रोल रूम से ली जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की भी मदद ले रही है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें : IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, कौन है?
 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड