Aligarh: सास को लेकर फरार दामाद निकला शातिर, 8 दिनों से पुलिस संग खेल रहा लुकाछिपी; अब नए ठिकाने का मिला सुराग

Aligarh: अलीगढ़ में एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। अब पुलिस को सास-दामाद की जोड़ी के नए ठिकाने की जानकारी मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Woman elopes with her Son-In-Law
Woman elopes with her Son-In-Law | Image: X

Aligarh: अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में एक महिला को अपने होने वाले दामाद से ही प्यार हो गया। उसकी बेटी की शादी में मात्र 9 दिन रह गए थे, इससे पहले ही ये कलियुगी मां अपने दामाद के साथ फरार हो गई और घर में रखे सारे पैसे-जेवर भी अपने साथ ले गई। अब इस अजीबोगरीब मामले में एक नया अपडेट सामने आया है।

अनीता देवी और राहुल की अनोखी प्रेम कहानी अब देशभर में वायरल हो रही है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। दोनों लगातार ठिकाना बदल रहे थे लेकिन अब आखिरकार सामने आ गया है कि दोनों किस राज्य में छिपे हुए हैं।

कहां छिपी है सास-दामाद की फरार जोड़ी?

अनीता देवी और राहुल 6 अप्रैल से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार उनकी लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। पहले ऐसी जानकारी सामने आई कि दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहे हैं। फिर जब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंची तो कुछ हाथ नहीं लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पुलिस को उनके नए ठिकाने को लेकर सूचना मिली है।

Aligarh mother in law fell madly in love with damad

सामने आई जानकारी की माने तो, दोनों सास और दामाद अब रुद्रपुर से भागकर गुजरात पहुंच गए हैं। उन दोनों चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गुजरात भेजी गई है। हाल ही में इस अतरंगी लव स्टोरी में राहुल के जीजा योगेश की भी एंट्री हुई थी जिसके जरिए ही अनीता और राहुल की बातचीत शुरू हुई थी। अब पुलिस ने जीजा को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। खबरें हैं कि इस जोड़ी को भगाने में राहुल के दोस्तों ने मदद की थी जिन्हें अब पुलिस ढूंढ रही है। 

Advertisement

महिला के पीड़ित पति की गुहार

अनीता देवी के पति जितेंद्र इस समय काफी परेशान हैं। ना केवल उनकी 20 साल की पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है, बल्कि उनकी जिंदगी भर की कमाई भी लूट ले गई। जितेंद्र अब अनीता को रखने को तैयार नहीं है लेकिन अपना कैश और गहने वापस चाहते हैं। जितेंद्र का कहना है कि उसने बड़ी मेहनत करके पैसा जुटाया था, लेकिन उसकी पत्नी ने तो उसे कही का नहीं छोड़ा। 

ये भी पढे़ंः UP: सास-दामाद प्रेमकांड में अब जीजा जी की एंट्री, पहले खुद किया अनीता से बात फिर राहुल को दिया नंबर;5 दिन 4 रात की पूरी कहानी

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड