अपडेटेड 2 July 2025 at 11:47 IST

UP: अलीगढ़ में रहस्यमयी कीड़े से दहशत, एक की मौत; काटते ही हो जाता है अदृश्य, गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

अलीगढ़ के गांव में अदृश्य जहरीले कीड़े का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। अबतक एक महिला की मौत हो चुकी है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Invisible poisonous insect
अदृश्य कीड़े का आतंक | Image: Pixabay / AI

Invisible poisonous insect: अलीगढ़ में एक रहस्यमयी अदृश्य कीड़े को लेकर लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय रिपोर्ट्स की माने तो ये एक जहरीला कीड़ा है, जिसके काटने से एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों का कहना है कि यह कीड़ा काटते ही अदृश्य हो जाता है, किसी को दिखाई नहीं देता, काटने के तुरंत बाद तेज जलन, सूजन और चक्कर आने लगते हैं, ये शुरुआती लक्षण अभी तक सामने आ पाए हैं। वहीं स्थानीय डॉक्टरों का मानना है कि यह किसी अज्ञात कीड़े का विषाक्त दंश हो सकता है, जिससे एलर्जी या टॉक्सिक शॉक जैसे रिएक्शन हो रहे हैं।

फिलहाल प्राथमिक उपचार में ऐंटीहिस्टामिन और दर्द निवारक दिए जा रहे हैं, अभी तक किसी स्पष्ट कीड़े की पहचान नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच चुकी है, क्षेत्र में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों की निगरानी की जा रही है।

रहस्यमयी कीड़े से गांव में डर का माहौल

गांव के लोगों का कहना है कि वे अब बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। वहीं, प्रशासन से 24 घंटे मेडिकल सहायता और निगरानी की मांग की गई है। फिलहाल इस रहस्यमयी कीड़े की असलियत क्या है, यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन फिलहाल अलीगढ़ के इस गांव में डर का माहौल गहराता जा रहा है।

कैसे कब काटता है? कैसा दिखता है, किसी को नहीं पता 

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, एक और किशोरी को कीड़े ने रविवार (29 जून) को काटा। करीब 10-12 दिन पहले एक महिला की मौत भी इसी संदिग्ध कीड़े के काटने के बाद हुई थी। मृतक महिला का नाम मीरा देवी (45 साल) बताया गया। कीड़े काटने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन ने उन्हें तुरंत आगरा रोड पर दो नर्सिंग होम में ले गए, जहां सांप के काटने की संभावना को खारिज कर दिया गया।

Advertisement

इलज के बावजूद, मीरा देवी की मृत्यु हो गई। तीन और लोग इस कीड़े का शिकार हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल और एक निजी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कीड़ा अभी तक किसी की नजर में नहीं आया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : ‘हमें भी तो जिंदगी जीनी है’ इंटरनेट पर छा गया ये छोटा बच्चा

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 July 2025 at 11:47 IST