मथुरा में होना था मेरठ पार्ट -2! राहुल संग मिल पति की हत्या का था प्लान, सास-दामाद 'प्रेम कांड' में जेठानी का सनसनीखे खुलासा
अलीगढ़ के बहुचर्चित सास-दामाद प्रेमकांड में अब जेठानी की एंट्री हुई है। जेठानी ने इस पूरे मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
- भारत
- 4 min read

Aligarh News: अलीगढ़ के बहुचर्चित सास-दामाद प्रेमकांड में अब जेठानी की एंट्री हुई है। जेठानी ने इस पूरे मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है। जेठानी की मानें तो उसके देवर जितेंद्र को जान से मारने की प्लानिंग थी। देवरानी अनीता देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ मिलकर देवर जितेंद्र की हत्या करना चाहती थी। इसके लिए अनीता ने जितेंद्र को मथुरा ले जाने के लिए राजी कर लिया था लेकिन ऐन वक्त पर उसने जाने से मना कर दिया। जेठानी के इस दावे से पुलिस अब सकते में आ गई है। पुलिस का कहना है कि इस आरोपों पर भी जांच की जा रही है। सास अनीता देवी के दावों को खारिज करते हुए जेठानी ने कहा कि शादी को 20 साल हो चुके हैं। अब वो कह रही है कि पति जितेंद्र मारा करता था। अगर ऐसा होता तो क्या वो 20 साल तक चुप बैठती?
बतौर जेठानी ये सब तभी शुरू हुआ जब से राहुल उसकी जिंदगी में आया। पिछले 6 महीने से ही उसे अपना पति पसंद नहीं था। उससे पहले तो कभी उसे कोई तकलीफ नहीं थी। हम भी यहीं रहते हैं। सब जानते हैं। राहुल ने उसे कुछ खिलाया है, जिससे वो बस उसी के गुणगान कर रही है। ये भी भूल गई है कि उसका अपना खुद का एक परिवार है। घर से सिर्फ 200 रुपए और मोबाइल फोन ले जाने के दावे का भी जेठानी ने खंडन किया। उन्होंने बताया कि वो घर से चोरी कर फरार हुई है।
जितेंद्र शरीफ इंसान, दामाद ने ही सास अनिता को कुछ खिला-पिला दिया
अनीता देवी के गांव की एक अन्य महिला ने कहा- वो कह रही है कि वो घर से सिर्फ 200 रुपये लेकर गई थी और सिर्फ एक ही साड़ी में गई थी। तो फिर उसके पास शॉपिंग करने के लिए पैसा कहां से आया? वो मॉल में जाकर उन्हीं रुपयों से शॉपिंग कर रही थी, जो उसने घर से चुराए थे। वो अपने गहनों के साथ-साथ बेटी के लिए बनवाए गहनों को भी ले गई। राहुल तो फ्रॉड है। उसका काम महिलाओं का इस्तेमाल कर फिर उन्हें छोड़ देना है।
Advertisement
राहुल के चक्कर में लगा रही है उल्टे सीधे आरोप
महिला ने आगे बताया- अनीता देवी तो अब झूठ बोलेगी ही। क्योंकि वो पकड़ी गई है। उसका पति जितेंद्र शरीफ आदमी है। मारना पीटना तो दूर की बात, वो बेचारा तो उसे हाथ तक नहीं लगाता था। परिवार के लिए मेहनत करता है। और अनीता देवी को देखो वो राहुल के चक्कर में उसी पर झूठे लांछन लगा रही है। अपना ने तो इस कारनामे के बाद से बाकी औरतों को भी बदनाम करके रख दिया है। जब जीतू (जितेंद्र) उसे अपनाने को तैयार है तो अपना को भी माफी मांग लेनी चाहिए। नहीं तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं गांव की ही एक अन्य महिला ने कहा कि अनिता तो कभी खेत में भी नहीं गई काम के लिए। उसकी शादी को 20 साल हो गए और सब सही चल रहा था। उस लड़के ने ही कोई जादू किया है जो उसका दिमाग खराब हो गया। वहीं कुछ महिलाओं ने तो ये भी कहा कि वो तो जीतू (जितेंद्र) को मरवा ही देती, लेकिन वो तो किस्मत से बच गया।
Advertisement
अनीता देवी के भाई ने दिया जीजा का साथ
सास अनीता के भाई राजेश का कहना है कि वो अपनी जीजा जितेंद्र की तरफ है। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि मेरी बहन जीजा के पास वापस आ जाए। अगर लौटकर नहीं आई तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए। वहीं, साले ने होने वाले दामाद राहुल को लेकर गंभीर बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल का तो महिलाओं को ठगना पेशा है। वो महिलाओं को पहले झूठे प्यार के सपने दिखाता है। उनसे अफेयर चलाकर शादी की बात कहता है। फिर महिलाओं से घर से पैसे-गहने चुराने के लिए कहता है। महिलाएं जब राहुल के जाल में फंस जाती हैं तो वो वही करती हैं जो राहुल उनसे करवाता है। उसके बाद राहुल उन्हें 10 से 15 दिन होटलों में ठहराता है। फिर जब पैसे उसके हाथ में आ जाते हैं तो वो उन्हें गायब कर देता है।