अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर पर भड़की सपा, अखिलेश बोले 'जाति को देखकर एनकाउंटर हुए', अगर मेरी सरकार बनेगी तो इन सभी मामलों की होगी जांच...

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स को शामली में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस बीच अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को लेकर सरकार कई आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP STF stands for Swajatiya Torture Force Akhilesh Yadav
अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर पर भड़की सपा, अखिलेश बोले 'जाति को देखकर एनकाउंटर हुए' | Image: ANI

सोमवार, 31 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स को शामली में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस बीच अब इस एनकाउंटर को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हगो गई है।

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने राज्य में जाति के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया और दावा किया कि जाति के आधार पर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल समाज के कुछ वर्गों के खिलाफ किया जा रहा है।

UP STF का मतलब 'स्वजातीय टॉर्चर फोर्स'-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सीएम योगी का निशाना साधते हुए कहा 'मुख्यमंत्री की STF का असल में मतलब 'स्वजातीय टॉर्चर फोर्स' है और समाज के PDA (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) वर्गों को लगातार ज़ुल्म का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में, बदायूं के एक पुलिस स्टेशन के अंदर एक दलित युवक की हत्या कर दी गई, खास बात यह है कि बदायूं के 22 पुलिस स्टेशनों में से 10 के हेड मुख्यमंत्री की अपनी जाति के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हैं।'

Advertisement

साकार बनी तो सभी एनकाउंटर की होगी जांच

अखलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशान साधते हुए कहा 'बदायूं में कस्टोडियल मौत के बारे में, पुलिस कार्डियक अरेस्ट को वजह बता रही है, जबकि उनका बयान CCTV फुटेज से उलटा है। वाराणसी में, मुख्यमंत्री की जाति के लोगों ने रामजनम नाम के एक दलित आदमी को पीट-पीटकर मार डाला।

फेक एनकाउंटर के मामलों में एनकाउंटर जाति के आधार पर किए गए। भविष्य में जब सरकार बदलेगी, तो इन सबकी जांच की जाएगी। पुलिस डिपार्टमेंट के अंदर भी, PDA के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।"

Advertisement

इसकी उच्चस्तरीय जांच हो-सपा सांसद अवधेश प्रसाद

अंकित बालियान मर्डर केस के शूटर्स के एनकाउंट पर अवधेश प्रसाद ने इस मुठभेड़ की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि किन स्थितियों में ये एनकाउंटर हुआ है, ये जांच का विषय है। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए।

अंकित बालियान मर्डर केस के 2 शूटर्स ढेर

गौरतलब है कि सोमवार, 31 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सुबह-सुबह शामली में पुलिस के साथ हुई भुठभेड़ में अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शूटर्स ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे।

ये भी पढ़ें: Kaushambi Blast: कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, विस्फोट में कुछ लोगों की मौत, कई घायल; CM योगी ने जताया शोक
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड