'पत्रकार की हत्या पर किया था पोस्ट', अखिलेश यादव ने बताया क्यों ब्लॉक हुआ फेसबुक अकाउंट? कहा- हमारी लड़ाई...

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट 16 घंटों बाद रिस्टोर हो गया है। वहीं, अकाउंट ब्लॉक होने पर सपा प्रमुख की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अकाउंट सस्पेंड होने की वजह भी बताई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: ANI

Akhilesh Yadav Facebook Account: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने पर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। सपा प्रमुख के अकाउंट पर 80 लाख फॉलोअर्स थे। इस पर सियासी हंगामा मचने लगा है, जिसे अचानक ही सस्पेंड कर दिया गया। अखिलेश का अकाउंट संस्पेंड होने पर समाजवादी पार्टी के नेता BJP पर हमलावर हो गई। हालांकि अब उनका अकाउंट रिस्टोर हो चुका है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अकाउंट ब्लॉक होने पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (10 अक्टूबर) को शाम करीब 6 बजे अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हुआ था। बताया गया कि फेसबुक ने एक 'हिंसक और अश्लील पोस्ट' को लेकर यह कदम उठाया था।

अकाउंट ब्लॉक होने पर क्या बोले अखिलेश यादव?

फेसबुक अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे पता चला कि मेरा अकाउंट सस्पेंड किया गया है क्योंकि कुछ आपत्तियां थीं। मुझे बताया गया कि आपत्ति 'वयस्क यौन शोषण और हिंसा' को लेकर थी। जब मुझे पूरी रिपोर्ट मिली, तो जो पोस्ट हुए हैं उसमें बलिया की एक महिला के बारे में पोस्ट हुआ था और एक पत्रकार की हत्या के बारे में भी पोस्ट थे।"

सपा प्रमुख ने अपना पोस्ट पढ़ा और पूछा कि इसमें गलत क्या था? हम समझ गए हैं कि जितना हम जमीन पर काम करेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही कामयाब होगी और इसलिए हम जमीन पर ही हम लोग संघर्ष करेंगे और जनता को जागरूक करना का काम करेंगे।

Advertisement

सपा ने लगाया BJP पर आरोप

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने BJP पर निशाना साधते हुए X पर लिखा, "देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है। BJP सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा दिया है, जहां हर विरोधी आवाज को दबाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।"

अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

इससे पहले अखिलेश का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह कार्रवाई फेसबुक द्वारा की गई है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उनके अकाउंट से एक अपमानजनक पोस्ट किया गया था, जिसके कारण फेसबुक ने अपनी नीतियों के अनुसार यह फैसला लिया है।"

Advertisement

बता दें कि अखिलेश यादव का फेसबुक पेज करीब 16 घंटे के बाद एक्टिव हो गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे बड़ी खबर, पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार; पार्टी के नाम मैसेज लिख खुद दी जानकारी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड