अखिलेश यादव के राम मंदिर आने के फैसले पर गरमाई यूपी की सियासत, CM योगी बोले- रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले यहां माफी मांग कर...

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वे दर्शन करने जा रहे हैं, यह अच्छी बात है लेकिन मुझे लगता है कि अखिलेश यादव अवसर देखकर दर्शन करने जाते हैं। वे दर्शन करने जरूर जाएं लेकिन वे लगातार जो सनातन धर्म का अपमान करते हैं, उससे उनको बचना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
अखिलेश यादव के राम मंदिर आने के फैसले पर गरमाई यूपी की सियासत
अखिलेश यादव के राम मंदिर आने के फैसले पर गरमाई यूपी की सियासत | Image: ANI

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक अखिलेश यादव रामलला के दर्शन के लिए यहां नहीं पधारे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी और NDA के नेता लगातार समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो पर निशाना साधते रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अखिलेश यादव अयोध्य़ा आए थे, लेकिन राम मंदिर नहीं गए थे। इस पर भाजपा ने सवाल उठाए थे।

विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या क्यों?

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में अब जब समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे का समाजवादी पार्टी ने ऐलान कर दिया है तो उत्तर प्रदेश की सियासत फिर से गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी और NDA के नेता ने उनके प्रस्तावित दौरे पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव आते ही राम मंदिर याद आ गया। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो पर जमकर हमला बोला।

बता दें कि समाजवादी नेता पवन पांडे ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव समेत पूरे परिवार के साथ राम मंदिर आएंगे।

भाजपा नेताओं ने जमकर साधा निशाना

अखिलेश यादव के अयोध्या आने के फैसले के बाद लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वे दर्शन करने जा रहे हैं, यह अच्छी बात है लेकिन मुझे लगता है कि अखिलेश यादव अवसर देखकर दर्शन करने जाते हैं। वे दर्शन करने जरूर जाएं लेकिन वे लगातार जो सनातन धर्म का अपमान करते हैं, उससे उनको बचना चाहिए।

Advertisement

भूपेंद्र ने अखिलेश के अयोध्या दौरे पर क्या कहा?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कहा, "अखिलेश यादव या कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता में अयोध्या नहीं है। अयोध्या को किस प्रकार से उन्होंने शापित कर रखा था, ये सब जानते हैं। हमारी सरकार आने के बाद अयोध्या का विकास हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या आ रहे हैं। बदलती हुई अयोध्या की तस्वीर देश ने देखी है और अखिलेश यादव यदि वहां जाएंगे तो उनकी आंखें भी चौंधिया जाएंगी... उन्हें बदलती अयोध्या की तस्वीर देखनी चाहिए। मैं कहूंगा कि देर आये-दुरुस्त आये।"

CM योगी ने दिया माफी मांगने वाला चैलेंज

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी, संतों का अपमान किया था, उनपर लाठीचार्ज किया था, वो अयोध्या जरूर आएं लेकिन एकबार संतों से माफी तो मांग लें। अपने कृत्यों के लिए पश्चाताप तो कर लें, प्रभु तो हमारे सबके पालनहार हैं, सबके प्रति कृपालु हैं, वे सबको माफ करेंगे। लेकिन अहंकारी सत्ता को भंग करने में वो क्षण भी नहीं लगाते हैं। 

Advertisement

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कारण

जबकि अयोध्या सांसद ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर कहा कि केदारेश्वर महाराज का भव्य मंदिर बन रहा है। यह देश का एक अद्वितीय मंदिर है और करीब-करीब बनकर तैयार हो चुका है। उसकी प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 दिसंबर को प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ आएंगे। 

ये भी पढ़ें: चुनावों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या, पत्नी डिंपल समेत पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड