'बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज्यादा आगे बढ़ गई क्या?', CM योगी ने बदली प्रोफाइल फोटो तो अखिलेश का तंज

Akhilesh Yadav attack CM Yogi: अखिलेश यादव ने एक पोस्ट के जरिए सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने यूपी सरकार और दिल्ली में लड़ाई का भी दावा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath- SP Chief Akhilesh Yadav
CM Yogi Adityanath- SP Chief Akhilesh Yadav | Image: Facebook

Yogi Adityanath vs Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिर तीखा तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बीजेपी के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के बीच लड़ाई बढ़ने का दावा किया। अखिलेश ने कहा कि अब वो क्या इसके लिए बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस को भेजेंगे।

शुक्रवार (13 फरवरी) को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, "अब क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे… दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई है क्या?"

CM योगी के प्रोफाइल फोटो बदलने के बाद कसा तंज

सपा अध्यक्ष का यह बयान सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स प्रोफाइल बदलने के बाद आया है। दरअसल, दो दिन पहले योगी सरकार ने यूपी का बजट पेश किया, जिसमें किसानों से लेकर डिफेंस कॉरिडोर को लेकर कई बड़े ऐलान हुए। बजट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल प्रोफाइल की फोटो बदली। उन्होंने बह्मोस मिसाइल के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो लगाई है।

पहले भी कई बार कर चुके हैं लड़ाई का दावा 

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं जब अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार में टकराव का दावा किया हो। वह इससे पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं।

Advertisement

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले अखिलेश यादव ने यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री इतने पढ़े-लिखे हैं कि न जाने क्या-क्या कहते हैं। पुलिस की स्थिति तो ये हो गई है कि हथेली गर्म और पुलिस नरम। ये आपसे बेहतर कौन समझेगा।

उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश के बजट पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। सपा प्रमुख ने कहा कि बजट सिर्फ आकार में है, जमीन पर कुछ दिखाई नहीं देता है। वो कहते हैं कि प्रदेश के जूता कारोबारी राहत के लिए अपने जूते घिस चुके हैं, लेकिन बजट में उन्हें कुछ नहीं मिला। न युमना साफ हुई, न सड़कें सुधरी और न आगरा की जनता जाम में फंसी हुई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोनावला के लायंस पॉइंट पर पुणे IT इंजीनियर ने की खुदकुशी, 250 फीट खाई में कूदकर दी जान, मौत से पहले पत्नी-दोस्तों को भेजे मैसेज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड