लोनावला के लायंस पॉइंट पर पुणे IT इंजीनियर ने की खुदकुशी, 250 फीट खाई में कूदकर दी जान, मौत से पहले पत्नी-दोस्तों को भेजे मैसेज

Lonavala Lions Point Suicide news: पुणे के रहने वाले 32 साल आईटी इंजीनियर वीरेंद्र सिन्हा ने लोनावला के लायंस पॉइंट पर 250 फुट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी लावारिस कार बरामद हुई, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pune IT Engineer Dies by Suicide
इंजीनियर ने की आत्महत्या | Image: Republic

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में एक IT इंजीनियर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इंजीनियर वीरेंद्र सिंह ने मुंबई से पास लोनावला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लायंस पॉइंट से करीब 250 फीट गहरी खाई में कूदकर खुदकुशी कर ली है। सुसाइड करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी- दोस्तों को ईमेल और मैसेज भी भेजा था।

घटना का पता तब चला जब गुरुवार (12 फरवरी) तड़के इंजीनियर की कार लायंस पॉइंट के पास लावारिस खड़ी मिली, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। 32 साल के वीरेंद्र पुणे के बानेर इलाके में एक निजी आईटी कंपनी में काम करते थे।  बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले वीरेंद्र ने अपनी पत्नी और दोस्तों को ईमेल और मैसेज के जरिए कुछ संकेत दिए थे।

रेस्क्यू टीम ने खाई से निकाला शव

लोनावला ग्रामीण पुलिस और शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और वहां संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर करीब 250 फीट नीचे से शव को बाहर निकाला। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन्यजीव रक्षक मावल संस्था के स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LLB की छात्रा ने भी की थी आत्महत्या

लोनावाला शहर का लायंस पॉइंट, जो अपने सदाबहार पर्यटन के लिए मशहूर है। वहां आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाई हुई है। इससे पहले पिछले हफ्ते यहां एक 20 साल की युवती ने भी खुदकुशी कर अपनी जान दे दी थी। महिला मुंबई में वकालत की पढ़ाई कर रही थी। वो लोनावला के लायंस पॉइंट से करीब 400 फीट गहरी खाई में कूद गई। युवती की पहचान श्रेया नरेंद्र पाटी के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। करीब 36 घंटे की कड़ी-मशक्कत के बाद युवती के शव को खाई से निकाला गया।

Advertisement

(Note: अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो कृपया हेल्प लें और इस नंबर 9152987821 / 18005990019 पर संपर्क करें। यहां कॉल करके तनाव, अवसाद या चिंता से बचाव के लिए डॉक्टरों से निशुल्‍क बात की जा सकती है। यह सेवा भारत के 25 राज्‍यों में चल रही है।)

यह भी पढ़ें: 'हथेली गर्म और पुलिस नरम...', योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड