Prateek Yadav Death: भाई प्रतीक की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, पहले बयान में कही ये बात; फोटो भी शेयर किया

भाई प्रतीक की मौत की खबर सुनते ही सपा नेता अखिलेश यादव आनन-फानन में KGMU अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख भी जाहिर किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: ANI

भाई प्रतीक की मौत की खबर सुनते ही सपा नेता अखिलेश यादव आनन-फानन में KGMU अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख भी जाहिर किया।

अखिलेश यादव ने लिखा, श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!

अखिलेश यादव केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद

रिपोर्ट के अनुसार, अखिलेश यादव केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं। वो करीब 10 मिनट से ज्यादा वक्त से पोस्टमार्टम हाउस में हैं।

वहीं, एक बड़ी रिपोर्ट में प्रतीक के दोस्त सुमित का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रतीक को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 30 अप्रैल को सामान्य तौर पर भर्ती हुए थे, कोई बीमारी नहीं थी।

Advertisement

अपर्णा से भी की थी बात

इससे पहले खबर सुनते ही अखिलेश यादव ने तुरंत अपर्णा यादव को फोन किया। प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में हैं। वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। डिंपल यादव ने भी अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः प्रतीक के निधन के बाद अखिलेश ने तुरंत मिलाया अपर्णा को फोन, क्या बात हुई

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड