रूठे हुए लोगों को लाएंगे साथ, यश भारती सम्मान फिर होगा शुरू और इसबार...चुनाव से पहले पति मुलायम की जयंती पर अखिलेश यादव का ऐलान

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: yt/grab

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर दोबारा यश भारती सम्मान शुरू किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवपाल यादव, डिंपल यादव, सांसद अवधेश प्रसाद भी मौजूद रहे। अखिलेश ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में यश भारती सम्मान पाने वालों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। उनकी सरकार बनने पर इस राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम नेता जी की रिवायत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव के इस ऐलान को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की सांस्कृतिक और सम्मान से जुड़ी घोषणा के तौर पर देखा जा रहा है।

रविवार को पार्टी संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर लखनऊ में सपा कार्यालय में सुंदरकांड का भी पाठ किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटना और प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करने के लिए यश भारती पुरस्कार शुरू करना समाजवादी आंदोलन की सोच का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर इन पहलों को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित किए। अखिलेश ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि लैपटॉप केवल एक साधन है, असली सफलता मेहनत और दृढ़ संकल्प से मिलती है।

PDA आंदोलन को आगे बढ़ाएगी SP

Advertisement

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि नेताजी के पास मदद के लिए जो भी आया, उन्होंने उसकी सहायता की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव सबको साथ लेकर चलने और बुरे वक्त में किसी का साथ नहीं छोड़ने का सिद्धांत देकर गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज और प्रदेश की सेवा करने का संकल्प दोहराती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से नाराज हैं या साथ छोड़ चुके हैं, उन्हें मनाने और दोबारा साथ लाने का काम किया जाएगा। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि मौजूदा सरकार ऐसी है, जो देने से ज्यादा छीनने का काम करती है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- रिटायरमेंट से पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, थामा BJP का दामन; पार्टी ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड