रिटायरमेंट से पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, थामा BJP का दामन; पार्टी ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीतिक में कदम रख दिया है। युजवेंद्र चहल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें बीजेपी के नवनिर्मित 'राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा' की कार्यकारी समिति में 'विशेष आमंत्रित सदस्य' (स्पेशल इनवाइटी) के तौर पर नियुक्त किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yuzvendra Chahal joins BJP, gets new innings in party’s National OBC Morcha as special invitee
रिटायरमेंट से पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, थामा BJP का दामन; पार्टी ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी | Image: X

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीतिक में कदम रख दिया है। युजवेंद्र चहल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें बीजेपी के नवनिर्मित 'राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा' की कार्यकारी समिति में 'विशेष आमंत्रित सदस्य' (स्पेशल इनवाइटी) के तौर पर नियुक्त किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी।

इस मोर्चे का पूरा नाम अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा है। BJP ने इसकी राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह दी है। चहल के अलावा ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गडनायक और उत्तर प्रदेश की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

BJP ने 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए

BJP ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए 37 सदस्यों के नाम भी घोषित किए हैं। इसके अलावा, सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। पार्टी के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई हैं। इनका असर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Advertisement

सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं में असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र के बाबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा और बिहार के अर्जुन सहनी को भी यह जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

अभी रिटायर नहीं हुए हैं चहल

युजवेंद्र चहल अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर नहीं हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन खुद को अभी भी वनडे और टी20 टीम में वापसी के लिए उपलब्ध रखा है।

T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

राजनीति में एंट्री से पहले चहल ने क्रिकेट में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। हाल ही में वह T20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने यह रिकॉर्ड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में हरियाणा की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ बनाया।

इसे भी पढ़ें- युवा ही देश की असली अमानत... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- स्किल वालों का रोजगार कोई नहीं छीन सकता
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड