‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव...’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का ले रहे नाम

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही अखिलेश आज काशी के विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav | Image: ANI

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही अखिलेश आज काशी के विकास पर सवाल उठा रहे हैं। मथुरा, अयोध्या और काशी में मंदिर दर्शन नहीं करने को लेकर भी सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर उन्हें किस बात का डर है?

काशी के विकास पर अखिलेश को घेरा

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने कार्यकाल का काशी याद करना चाहिए, तब उन्हें समझ आएगा कि मोदी-योगी राज में काशी में कितना विकास हुआ है। अखिलेश के काशी में मेट्रो चलाने के दावे पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि बेहयाई की भी हद होती है। उन्होंने कहा कि NDA के शासन में विकास की गंगा बह रही है। सपा सरकार बनने के अखिलेश के दावों पर उन्होंने कहा कि न नौ मन गेहूं होगा, न राधे गवने जायेंगी।

’मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते’

Advertisement

राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते अखिलेश जालीदार टोपी पहनकर 'अली-अली' करते थे, लेकिन अब त्रिशूल और चक्र धारण कर 'बजरंगबली' का नाम लेते हैं। वो पहले बताएं कि वह मथुरा क्यों नहीं गए? वो कहते हैं कि राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं, तो दर्शन करने में क्या परेशानी है? अखिलेश अयोध्या जाते हैं, लेकिन हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन नहीं करते। वाराणसी जाने के बावजूद उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन नहीं किए। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को डर था कि अगर वो मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- भोपाल में 'रक्‍तचरित्र'! गला रेत पत्‍नी, दो बच्चों और मां की हत्या फिर युवक ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी...धड़ से अलग हुआ सिर; वारदात से हर कोई सन्न

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड