Akhilesh Yadav: जेल में बंद आजम खान और गायत्री प्रजापति को लेकर छलका अखिलेश यादव का दर्द; क्या कहा, किन नेताओं का लिया नाम?

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव SIR मुद्दे से इतर जेल में बंद आजम खान से लेकर गायत्री प्रजापति और रमाकांत के लिए दर्द छलक रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बोल "कई लोगों को वर्षों से न्याय नहीं मिल रहा है।" वीडियो में इन नेताओं के प्रति अखिलेश का दर्द भी देखा जा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
akhilesh yadav expresses for azam khan and gayatri prajapati allegations against the bjp
आजम खान और गायत्री प्रजापति के लिए अखिलेश यादव का झलका दर्द | Image: ANI

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव कभी SIR को लेकर बीजेपी और चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाते रहते हैं, तो कई अपनी पार्टी के कई नेताओं के लिए दुखड़ा भी गाते रहते हैं। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने आजम खान से लेकर गायत्री प्रजापति के लिए सहानुभूति दिखाई तो दूसरी तरफ सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाते हुए देखे गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा "आदरणीय आजम खान साहब और गायत्री प्रजापति जी जेल में है और उन्हें झूठे मुकदमे में अंदर कर दिया गया है।" उन्होंने PDA परिवार के लोगों के ऊपर हो रहे अन्याय को लेकर भी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

आजम खान को झूठे आरोप में जेल में डाला

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा "कई लोगों को वर्षों से नहीं मिल रहा है। उन्होंने (राज्य सरकार) ने आजम खान को कई वर्षों से झूठे मुकदमे में जेल में डाल रखा है। ऐसे बहुत से समाजवादी नेता और जिनके ऊपर अन्याय हो रहा है झूठे मुकदमे लग रहे हैं।" आपको बता दें कि फिलहाल आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला न कार्ड मामले में 7 साल के लिए जेल में बंद है। आजम खान अन्य कई मामले में भी दोषी हैं। इससे पहले वो भूमि अधिग्रहण के मामले में भी जेल की हवा खा चुके हैं।

गायत्री प्रसाद प्रजापति झूठे आरोप में जेल में बंद

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के लिए भी अखिलेश यादव का दर्द छलका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रजापति के साथ अन्याय हो रहा है और झूठे मुकदमे लग रहे हैं। कई लोगों को वर्षों से न्याय नहीं मिल रहा है।" आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति गैंगरेप केस में उम्रकैद काट रहे हैं। प्रजापति के ऊपर सिर्फ गैंगरेप ही नहीं, बल्कि खनन घोटाले से लेकर भ्रष्टाचार आदि कई मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज है। अखिलेश का दर्द समाजवादी नेता रमाकांत के लिए दर्द छलका।

ये भी पढ़ें: UP: प्रदेश में SIR पर छिड़ा संग्राम, अखिलेश यादव ने फिर उठाए सवाल, पूछा- यूपी में तुरंत कोई चुनाव नहीं तो फिर यह जल्दीबाजी क्यों?

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड