Akhilesh Yadav: अखिलेश के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई, लेकिन BJP ने लगा दिया ऐसा पोस्टर भड़क उठेगी सपा? जानिए क्या लिखा

सपा के मुखिया के जन्मदिन पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई दी, मगर बीजेपी के ही नेता ने एक ऐसा पोस्टर लगा दिया, जिस पर बवाल तय माना जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav & CM Yogi
Akhilesh Yadav & CM Yogi | Image: ANI

सपा के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज, 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। पक्ष से लेकर विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओं की तरफ से अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। मगर इनमें सबसे खास बधाई प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की रही, जो सोशल मीडिया के जरिए सामने आई।


CM योगी ने 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर सुबह-सुबह 5:53 बजे अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।" सपा चीफ ने भी उनकी शुभकामनाओं को स्वीकार करते हुए उनका धन्यवाद किया।

अखिलेश ने सीएम योगी का जताया आभार

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए अपने X पोस्ट में लिखा, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद'। CM योगी के अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पोस्ट में लिखा,सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।

बीजेपी नेता ने लगाया विवादित पोस्टर

सीएम और डिप्टी सीएम की ओर से अखिलेश को जन्मदिन की बधाई देने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने भी सपा के मुखिया को बधाई दी मगर व्यंग्यात्मक अंदाज में। अखिलेश के जन्मदिन पर बीजेपी नेता ने ऐसा पोस्टर लगा दिया कि विवाद होना तय माना जा रहा है। अमित त्रिपाठी ने द्वारा लगाए के पोस्टर पर स्लोगन लिखा है-

Advertisement

पोस्टर पर लिखा ये स्लोगन

दलितों से लाभ लेने वाले ब्राह्मणों के नाम पर वोट लेने वाले पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझने वाले गुंडे और बदमाशों की फौज के लीडर माफियाओं का हर सुख-दुख में साथ देने वाले उत्तर प्रदेश को आपराधिक प्रदेश में तब्दील करने वाले नेता श्री अखिलेश यादव जी को जन्म दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। इसी के साथ लिखा प्रभु श्री राम से कामना है कि प्रदेश की रक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपकी कभी सत्ता वापसी ना कराएं- अमित त्रिपाठी महामंत्री 
 

यह भी पढ़ें; पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदल जाएगा नाम? CM रेखा ने लिखी चिट्ठी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड