Delhi: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदल जाएगा नाम? CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी, इस महापुरुष के नाम पर रखने की मांग

CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'महाराजा अग्रसेन' रखने की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM रेखा गुप्ता
CM रेखा गुप्ता | Image: @CMODelhi/ ANI

Old Delhi Railway Station renaming: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक खास मांग को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन' रखने का प्रस्ताव रखा है।

बतादें यह पत्र 19 जून को लिखा गया था, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। मुख्यमंत्री गुप्ता का कहना है कि महाराजा अग्रसेन समाज सेवा, समानता और न्याय के प्रतीक रहे हैं, ऐसे में उनके नाम पर इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नामकरण पूरी तरह उपयुक्त होगा। बीजेपी के 2 वरिष्ठ नेताओं ने इस पत्र और प्रस्ताव की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक रेल मंत्रालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

क्या दिल्ली जंक्शन का नाम बदल जाएगा ? 

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, जिसे पहले 'दिल्ली जंक्शन' के नाम से भी जाना जाता है, राजधानी के सबसे पुराने और व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। यहां से हर दिन हजारों यात्री सफर करते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम में पुरानी सरकारों पर यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री रेखा की नाम बदलने की मांग

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोसी कलां के पास कमर गांव में 2.5 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायो-CNG प्लांट का उद्घाटन किया है। सीएम ने बताया कि उनकी सरकार नालों की सफाई, कूड़े के पहाड़ हटाने और यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए गंभीर कदम उठा रही है। साथ ही, 'वेस्ट टू वेल्थ' योजना के तहत इस साल के आखिर तक दो गोबर गैस संयंत्र लगाए जाने की घोषणा भी की गई है। नाम बदलने की यह मांग दिल्ली की राजनीति और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय बन गई है। अब देखना होगा कि रेल मंत्रालय इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाता है और क्या यह ऐतिहासिक स्टेशन एक नए नाम के साथ नई पहचान पाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें : BIG BREAKING: हिमाचल में बड़ा हादसा, नालागढ़ में पलटी रोडवेज बस

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड