UP विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज, अखिलेश का बड़ा दावा, कहा- अब लड़ाई 80-20 की नहीं 95-5 की होगी, BJP को पता भी नहीं लगेगा...

UP विधानसभा चुनाव को लेकर अब अखिलेश यादव ने BJP को खुली चुनौती देते हुए कहा, "अब लड़ाई 80-20 की नहीं और 20-80 की भी नहीं है बल्कि 95-5 की है"।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SP chief Akhilesh Yadav takes on BJP on economy, inflation
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा | Image: ANI

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपना मन बना चुकी है। प्रदेश में अब मुकाबला 80-20 का नहीं, बल्कि 95-05 का है। बुधवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (SP) के राज्य मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश ने यूपी चुनाव  को लेकर  हुंकार भरी।

CM योगी ने बीते दिनों भारत संकल्प सभा और अन्य कार्यक्रमों में कहा था कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में 80 बनाम 20 की लड़ाई होगी।  उनके अनुसार, 80 प्रतिशत समर्थन NDA के साथ है और 20 प्रतिशत पीडीए (PDA - पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ है। अखिलेश ने पहले भी योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि PDA गठबंधन NDA पर भारी पड़ेगा।

अब लड़ाई 95-5 की है-अखिलेश यादव

वहीं, अब अखिलेश यादव ने BJP को खुली चुनौती देते हुए कहा, "अब लड़ाई 80-20 की नहीं और 20-80 की भी नहीं है बल्कि 95-5 की है और जब लड़ाई 95-5 की होगी तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों  का पता नहीं चलेगा कि वो कहां पहुंच गए हैं। इसलिए आपने देखा होगा कि भाषा और व्यवहार भी बदल गया है। भ्रष्टाचार के मामले में सुना है कि सरकार बहुत जानकारी रखती है लेकिन सुना है कि साढ़े सतरह हजार करोड़ का कोई ठेका-पट्टा हुआ है।"

BJP पर अखिलेश ने साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा,भ्रष्टाचार और नोटबंदी जैसे मुद्दों को लेकर भी योगी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। जनता का सरकार और पुलिस दोनों पर से अब भरोसा उठता जा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कोई संजय की दिव्य दृष्टि से...', सोनिया गांधी की किताब पर BJP का तंज
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड