'बाबरी के विवादित ढांचा गिराने का लाइव टेलीकास्ट नहीं हुआ था, कोई संजय की दिव्य दृष्टि से...', सोनिया गांधी की किताब पर BJP का तंज

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का हालिया बयान पार्टी की सुव्यवस्थित भारत विरोधी, हिंदू विरोधी सोच का जीता-जागता प्रमाण है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sudhanshu Trivedi big Statement on sonia gandhi book Belonging A Journey of Love
सोनिया गांधी की किताब पर BJP का तंज | Image: ANI

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। किताब में  बाबरी के विवादित ढांचा गिराने जाने की घटना का भी जिक्र किया गया है। अब इसे लेकर BJP सोनिया गांधी पर हमलावर है।  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,कांग्रेस यह सब उत्तर प्रदेश चुनाव में कट्टरपंथी वोटों को पाने की चाहत में कर  रही है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' में यह खुलासा किया है कि 6 दिसंबर 1992 को जब टेलीविजन पर बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराया जाने को देखा, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे और वह रो पड़ी थीं। अब इस लेख का जिक्र करते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने उन पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेताओं पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कांग्रेस के बहुत ही विख्यात और कुख्यात सांसद जिन्होंने समाजवादी पार्टी में रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी की बोटी-बोटी करने वाला बयान दिया था और अब कांग्रेस ने उनको अपना उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है, उन्होंने इसे (दीवाली) मानव जनित रोग कहा है। यह दूसरी घटना है। अब इमरान मसूद प्रदूषण का मानव जनित रोग बता रहे हैं। इधर खड़गे जी के जुबान पर दिवाली पर खुशियों की ईद आ जाती है।"

सोनिया गांधी के किताब पर BJP का तंज 

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, "इन्हीं सबके बीच है सोनिया गांधी का एक तथाकथित साक्षात्कार आता है जिसके अनुसार 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिरने पर उनके आंसू आ गए थे जबकि उस दिन कोई लाइव टेलिकास्ट नहीं हो रहा था। अब किसके पास महाभारत के संजय जिसै दिव्य दृष्टि थी, इसके बारे मुझे जानकारी नहीं है। सोनिया जी कौन सी  दिव्य दृष्टि से विवादित ढांचे को गिरते देखा ये भी बताना चाहिए।"

Advertisement

कांग्रेस की कट्टरपंथी वोटों को पाने की चाहत-सुधांशु त्रिवेदी 

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, "कांग्रेस के नेताओं के  ये सभी बयान अलग-अलग नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की सुव्यवस्थित भारत विरोधी, हिंदू विरोधी सोच का जीता-जागता प्रमाण है। सबसे बड़ी बात ये सभी बयान इसी समय में क्यों आ रहे हैं। इससे पहले तो दिवाली पर कभी खड़गे जी के जुबान से खुशियों की ईद नहीं आया। ना ही इमरान मसूद ने प्रदूषण का मानव जनित रोग बताया। क्या यूपी चुनाव में कट्टरपंथी वोटों को पाने की चाहत और छटपटाहट में कांग्रेस हिंदू धर्म को अपमानित करने की इस सीमा तक जाने को तैयार है?"

यह भी पढ़ें:  'जब रातभर जुआ खेलेंगे तो देर से ही जागेंगे,' CM योगी का अखिलेश पर प्रहार
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड