सुल्तानपुर एनकाउंटर: अखिलेश ने उठाए सवाल तो DGP बोले- पूरी कार्रवाई निष्पक्ष, CCTV में आरोपी कैप्चर

UP News: सुल्तानपुर डकैती कांड के बाद हुए मंगेश यादव एनकाउंटर पर पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि डकैती में मंगेश यादव के शामिल होने के पुख्ता सबूत हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mangesh Yadav Encounter
सुल्तानपुर एनकाउंटर: अखिलेश ने उठाए सवाल तो DGP बोले- पूरी कार्रवाई निष्पक्ष | Image: Republic

Mangesh Yadav Encounter: सुल्तानपुर में सर्राफा कारोबारी के यहां हुई लूट का यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूट में एक लाख का इनामी बदमाश मंगेश यादव भी शामिल था, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद मचे सियासी घमासान के बीच अखिलेश यादव ने पुलिस मुठभेड़ का एक पैटर्न खोज निकाला था और बीजेपी राज में एनकाउंटर का आंकड़ा PDA के खिलाफ हुए अन्याय का आंकड़ा बताया था। अब यूपी पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अपराधियों के नाम के नाम सीसीटीवी और तस्वीरें भी हैं।

सुल्तानपुर डकैती कांड के बाद हुए एनकाउंटर पर पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि डकैती में मंगेश यादव के शामिल होने के पुख्ता सबूत हैं। घटना में मंगेश यादव भी शामिल था। घटना को अंजाम देने वाला गैंग लीडर विपिन सिंह लखनऊ और गुजरात की बड़ी डकैतियों में शामिल था। गुरुवार को DGP प्रशांत कुमार, STF हेड और ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के अलावा अन्य अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

'अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति'

अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने मंगेश यादव के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए थे। अखिलेश यादव ने तो अपराधी की जाति देखकर उन्हें मुठभेड़ में मारने के आरोप लगाए थे। जानकारी देते हुए DGP प्रशांत कुमार ने कहा- ‘यूपी में कानून व्यवस्था का माहौल है। प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम हो रहे हैं। अपराधियों पर कार्रवाई कर यूपी पुलिस व्यापारियों और कारोबारियों के बीच सुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। पुलिस का काम अपराध पर नियंत्रण करना होता है। हमारी अपराध के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है, बदमाश मंगेश यादव लूट में शामिल था और पुलिस जो ऑपरेशन करती है वो न्यायिक और कानून दायरे के भीतर होते है।’

DGP ने अखिलेश यादव के अपराधी की जाति देखकर मुठभेड़ किए जाने के आरोप पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'यूपी पुलिस की पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में हुई है। हम इसे कोर्ट में साबित भी कर देंगे। इससे पहले हुई तमाम मुठभेड़ में अपराधियों के मारे जाने के अलावा यूपी पुलिस के जवान भी शहीद हुए हैं।'

Advertisement

ऐसे दिया लूट को अंजाम

ADG ला एंड ऑर्डर और STF प्रमुख अमिताभ यश ने सुल्तानपुर डकैती कांड की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना का मुख्य आरोपी विपिन सिंह है। वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान की रेकी की गई थी। जिसका पुलिस के पास वीडियो सबूत भी है। लूट को अंजाम देने के लिए बाइक जौनपुर से चोरी की गई और इसे मंगेश यादव ने चोरी किया था। लूट को अंजाम देने के लिए पुष्पेंद्र, डब्लू और सचिन बोलेरो कार से पहुंचे थे। दुकान के अंदर फुरकान, अनुज, अरबाज, मंगेश यादव और अंकित यादव घुसे थे।

इसके अलावा विपिन सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद विवेक और दुर्गेश ने दुकान के आसपास घेराबंदी की थी। लूट के वक्त कोई भी दिक्कत आने पर ये लोग फायरिंग करने के लिए तैयार थे। यह सब बातें CCTV फुटेज और टेक्निकल विश्लेषण से सामने आई हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने भी पूछताछ में इसका खुलासा किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape: रेपकांड के विरोध में सड़कों पर उग्र प्रदर्शन, BJP कार्यकर्ता-पुलिस आमने-सामने

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड