BIG BREAKING: आगरा में जुमे की नमाज से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मस्‍जिद में मांस रखने वाला नजरुद्दीन गिरफ्तार

यूपी के आगरा में जुमे की नमाज से पहले मस्‍जिद में मांस रख माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
agra man who thrown animal meat jama masjid before juma namaz arrested
agra man who thrown animal meat jama masjid before juma namaz arrested | Image: Video Grab

यूपी के आगरा में जुमे की नमाज से पहले मस्‍जिद में मांस रख माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नजरुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि मस्‍जिद में मांस की खबर सुन लोगों बुरी तरह भड़क गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने कटे पशु को सीज कर आगे जांच के लिए भेज दिया है।

खबर के मुताबिक आगरा की जामा मस्जिद में शुक्रवार सुबह जब फजर की नमाज हुई तो मस्जिद में एक बैग मिला, जिसमें कटे हुए पशु का सिर रखा हुआ था। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डीसीपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जामा मस्जिद के अंदर मिले कटे पशु सीज कर आगे जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने क्या कहा

डीसीपी ने कहा कि ये किसी अज्ञात जानवर के मांस का टुकड़ा है, इसे केवल उपद्रव पैदा करने के उद्देश्य से रखा गया था। सामग्री को जांच और पहचान के लिए भेजा गया है, ताकि पता चल सके कि यह किस जानवर का है। साथ ही मस्जिद और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को मस्जिद परिसर में चेहरा ढके एक अज्ञात व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध देखी गईं हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: पति की उठ रही थी अर्थी, तभी पत्‍नी ने कुछ देखा और घुमा दिया फोन,श्‍मशान पहुंच पुलिस को बुझानी पड़ी जलती चिता; जानिए मामला
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड