दिल्ली के बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर AMSS सिस्टम फेल, 45 फ्लाइटें लेट

दिल्ली के बाद लखनऊ के अमौसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर AMSS सिस्टम फेल हो गया है। इस तकनीकी खराबी के चलते करीब 45 उड़ानें प्रभावित हुईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
After Delhi Airport AMSS system fails at Lucknow Amausi airport, delaying 45 flights
अमौसी एयरपोर्ट पर AMSS सिस्टम फेल | Image: X/lkoairport

Lucknow News : दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का महत्वपूर्ण हिस्सा ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) अचानक फेल हो गया है। इस तकनीकी खराबी के चलते करीब 45 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार रात से शुरू हुई इसी सिस्टम की गड़बड़ी ने पूरे देश के हवाई अड्डों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन लखनऊ में इसका असर सबसे ज्यादा देखा गया।

AMSS सिस्टम उड़ानों की योजना, मौसम की जानकारी, रूट मैपिंग और अन्य डेटा को एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों तक पहुंचाता है। सामान्य परिस्थितियों में यह डेटा कुछ सेकंडों में ट्रांसफर होता है, लेकिन फेलियर के बाद इसे मैनुअल तरीके से करना पड़ा, जिससे प्रक्रिया में 15-20 मिनट की देरी हो गई। लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, यह समस्या दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर शुरू हुई, जहां AMSS की खराबी से 800 से अधिक उड़ानें प्रभावित हो गईं। इसकी वजह से पूरे नेटवर्क पर दबाव बढ़ गया और लखनऊ जैसे छोटे-मझोले एयरपोर्ट भी इससे अछूते न रह सके।

उड़ानों पर पड़ा भारी असर

शुक्रवार सुबह से दोपहर तक चले इस संकट में दिल्ली, जयपुर, अमृतसर, पटना, अहमदाबाद और जम्मू जैसे रूटों की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E 6350) निर्धारित समय 6:35 बजे के बजाय 7:34 बजे पहुंची। एयर इंडिया (AI 2499) 7:10 बजे के स्थान पर 9:15 बजे लैंड हुई। इंडिगो (6E 2107) 9:20 बजे की बजाय 11:25 बजे आई, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX 1058) दोपहर 1:42 बजे पहुंची। लखनऊ से दिल्ली रवाना होने वाली एयर इंडिया (AI 2100) 8:00 बजे के बजाय 10:35 बजे उड़ी, और इंडिगो (6E 6737) 10:05 बजे की जगह 12:35 बजे रवाना हुई।

45 से अधिक फ्लाइटें लेट

लखनऊ में कुल 45 से ज्यादा उड़ानों में आधे से एक घंटे तक की देरी दर्ज की गई। सुबह 11:15 बजे तो रनवे पर इंडिगो की तीन उड़ानें (6E 6521, 6E 6737, 6E 607) घंटों तक खड़ी रहीं। बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी कई विमान एप्रन पर अटके रहे, जिससे संचालन पूरी तरह ठप हो गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मैनुअल प्रक्रिया अपनाई, लेकिन फिर भी सामान्य स्थिति बहाल होने में कई घंटे लग गए।

Advertisement

इस घटना से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जो महत्वपूर्ण मीटिंग्स, शादियों या पारिवारिक आयोजनों के लिए सफर कर रहे थे। टर्मिनल भवन में सैकड़ों लोग फंस गए, जबकि एयरपोर्ट के बाहर परिजन 4-5 घंटे तक वाहनों की लंबी कतारों में इंतजार करते रहे। 

ये भी पढ़ें: 'इतिहास पढ़ो, युद्ध की चुनौती मत दो...' अफगानिस्तान के मंत्री ने पाकिस्तान को दी सलाह, कहा- पूरी दुनिया को पता है 1971 में भारत ने कैसे मारा

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड