राम मंदिर में इस्तीफों की झड़ी! चंपत राय-अनिल मिश्रा के बाद अब 23 कर्मचारियों ने छोड़ा काम, क्या है वजह?

राम मंदिर में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों के बाद 23 गणना कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। अब सिर्फ 13 कर्मचारी बचे हैं, जिससे आने वाले दिनों में चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram Mandir
चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों का इस्तीफा | Image: X

Ayodhya Ram Mandir news: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच अब एक और बड़ी खबर आ रही है। मंदिर के दानपात्र में आने वाले चढ़ावे की गिनती करने वाले 23 गणना कर्मियों ने एक साथ अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस सामूहिक इस्तीफे के बाद अब मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन के लिए महज 13 कर्मचारी ही बचे हैं, जिससे आने वाले दिनों में चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

23 कर्मचारियों ने क्यों दिया इस्तीफा? 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन गणना कर्मियों के इस्तीफे के पीछे काम का अत्यधिक दबाव और वेतन मुख्य वजह है। कर्मचारियों का आरोप है कि मंदिर में चढ़ावा गिनने का काम पहले दो शिफ्टों में किया जाता था। चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद कई लोगों को हटा दिया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर दो शिफ्टों का काम एक शिफ्ट में कर दिया गया। पहले 6 घंटे की ड्यूटी थी, जिसे अब उसे बढ़ाकर नौ घंटे कर दिया गया है।

एक कर्मचारी ने यह भी कहा कि उनके वेतन में भी कटौती की गई है। पहले मेहनताना के रूप में हर महीने 14755 रुपये मिलते थे, जिसे अब अलग-अलग कर दिया गया। साथ ही छुट्टियों की संख्या भी घटा दी गई है।

शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई, इसलिए…

सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपने से पहले इन कर्मचारियों ने बुधवार (8 जुलाई) की शाम को एकजुट होकर इस व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं से जुड़ा एक शिकायती पत्र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अफसरों, अयोध्या प्रशासन के अधिकारियों और सैनिक सिक्योरिटी (जो सुरक्षा व स्टाफिंग का जिम्मा संभालती है) के प्रबंधकों को सौंपा था।

Advertisement

कर्मचारियों को उम्मीद थी कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी बात सुनी जाएगी । हालांकि, जब अधिकारियों की तरफ से इस शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई या सुनवाई नहीं हुई, तो कर्मियों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा थमा दिया।

जल्द होंगी नई भर्तियां

23 कर्मचारियों के एक साथ काम छोड़ने के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट और संबंधित सुरक्षा एजेंसी नए सिरे से कमान संभालने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चढ़ावे की गिनती के काम में कोई रुकावट न आए, इसके लिए जल्द ही नए सिरे से योग्य गणना कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तब तक बचे हुए 13 कर्मचारियों के सहारे ही व्यवस्था को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'फोटो के 5000, हाथ मिलाने के 10 हजार और...', ओपी राजभर ने लगाया सपा कार्यकर्ताओं से वसूली का आरोप, अखिलेश यादव को दी ये नसीहत'

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड