UP News: दो साल के बच्चे की हत्या का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

UP News: दो वर्ष के बच्चे की हत्या का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Police Constable Recruitment Exam Result 2024
यूपी पुलिस | Image: PTI

UP News: नोएडा के सेक्टर 58 थानाक्षेत्र में पुलिस ने दो वर्ष के बच्चे की हत्या के मामले में 16 वर्षों से फरार 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपयुक्त (जोन प्रथम) राम बदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर संजय गिरफ्तार किया जो बिहार का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि वह मामूरा गांव में दो वर्षीय एक बच्चे की हत्या के मामले में 2009 से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

डीसीपी ने बताया पूछताछ के दौरान संजय ने पुलिस को बताया है कि उसका मृतक अमित विश्वास की मां से अवैध संबंध था। घटना वाले दिन किसी बात को लेकर आरोपी और उस महिला के बीच विवाद हुआ।

Advertisement

सिंह के अनुसार संजय ने बताया कि उसने आक्रोश में आकर बच्चे की हत्या कर दी तथा फरार हो गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में करेंगे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड