BREAKING: फिरोजाबाद में हादसा, निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से कई मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिरोजाबाद जिले के दौलतपुर गांव में एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान गिर गया। कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Firozabad under-construction building collapse
फिरोजाबाद में हादसा, निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से कई मजदूर दबे | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहै है। दौलतपुर गांव की घटना बताई जा रही है।

दौलतपुर गांव में एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। बचाव और तलाशी अभियान चल रहा है।

लेंटर डालने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इस दौरान लगभग 20 मजदूर और मिस्त्री काम में जुटे हुए थे। अचानक लेंटर ढह गया, जिससे पूरा बिल्डिंग ही भरभराकर नीचे आ गिरा।

मलबे में दबे कई मजदूर

घटना थाना उत्तर क्षेत्र के गांव ककरऊ और दौलतपुर के समीप की बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।ॉ

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में एक शख्स की मौत से हड़कंप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड