तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में एक शख्स की मौत से हड़कंप, अचानक गिरा फिर उठ नहीं सका, हार्ट अटैक से गई जान

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय की शुक्रवार को सेलम में आयोजित रैली में हादसा हो गया। रैली में शामिल होने आए एक समर्थक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Actor Vijay Political Rally
Actor Vijay Political Rally | Image: instagram, ANI

तमिलनाडु के सेलम में एक्टर विजय की राजनीतिक रैली से दुखद खबर सामने आई है। एक्टर की रैली में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भारी भीड़ के बीच में व्यक्ति बेहोस होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय की शुक्रवार को सेलम में आयोजित रैली में हादसा हो गया। रैली में शामिल होने आए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसकी पहचान 37 साल के सूरज के रूप में है। सूरज मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था।

एक्टर विजय की रैली में एक व्यक्ति की मौत

पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि, "इवेंट के दौरान, वह अचानक बेहोस होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।"

हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत

मृतक सूरज मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था वो सेलम के सेव्वाइपेट्टाई इलाके में रहकर चांदी से जुड़ा काम करता था। पुलिस ने बताई कि विजय की रैली में सात से आठ हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूरज भी एक दर्शक के रूप में विजय की सभा में शामिल होन आया है। झमता से ज्यादा भीड़ और भीषण गर्मी के बीच वह अचानक गिर पड़ा और फिर उठ नहीं पाया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हीटस्ट्रोक और हार्ट अटैक बताया गया है।

Advertisement

रैली को संबोधित करते हुए विजय ने क्या कहा?

यह रैली आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों (2026) से पहले पार्टी की तैयारी का हिस्सा थी। विजय ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वोट के बदले नकदी की राजनीति पर निशाना साधा और कहा कि अब तमिलनाडु में ऐसी राजनीति नहीं चलेगी।  विजय ने भीड़ से वादा लेने को कहा- "मेरा वोट मेरा अधिकार है,कोई हमें खरीद नहीं सकता, हमारा वोट सीटी के लिए है।"

 करूर रैली में भगदड़ से 40 से अधिक लोगों की गई थी जान

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में TVK की करूर रैली में भगदड़ से 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पार्टी की बैठकों में सख्त भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बंपर जीत, PM मोदी ने मिलाया फोन

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड