Mock Drill : आपके शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल? ये है आपके काम की जानकारी

Mock Drill : आज देश भर में 259 जगहों पर मॉक ड्रिल होगी। जिसमें उत्तर प्रदेश की 19 जगह शामिल हैं। जानें आपके जिले में कितने बजे मॉक ड्रिल?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
7 May civil defense Mock Drill UP timing war siren
आपके शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल? | Image: ANI

7 May Mock Drill : भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बुधवार को देश भर में मॉक ड्रिल की जाएगी। केंद्र सरकार ने 259 जगहों पर मॉक ड्रिल के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान साल 1971 के बाद देश में पहली बार एयर रेड वॉर्निंग सायरन भी बजाया जाएगा और सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखा जाएगा।

पहलगाम हमले के बाद उपजे तनाव के बीच देश में मॉक ड्रिल आयोजित हो रही है। जिसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे। मॉक ड्रिल के तहत ब्लैकआउट, एयर रेड सायरन और खुदको सुरक्षित रखने का अभ्यास किया जाएगा। 7 मई को उत्तर प्रदेश की 19 जगहों बुलंदशहर (नरौरा), आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत और मुजफ्फरनगर में सायरल बजेगा।

किस जिले में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल?

मॉक ड्रिल के लिए यूपी के जिलों को तीन कैटेगरी A, B और C में बांटा गया है।

कैटेगरी - A

  • नरौरा (बुलंदशहर) - शाम 4 बजे

कैटेगरी - B

  • कानपुर- सुबह 9:30 से शाम 4 तक
  • आगरा-  शाम 8 बजे
  • प्रयागराज- शाम 6:30 बजे
  • गाजियाबाद- सुबह 10 से शाम 8 बजे तक
  • झांसी- शाम 4 बजे
  • लखनऊ- शाम 7 बजे
  • मथुरा- शाम 7 बजे
  • मेरठ- शाम 4 बजे
  • सहारनपुर- शाम 4 शाम
  • बक्शी का तालाब- गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार बक्शी का तालाब इलाके की मॉक ड्रिल को मीडिया कवर नहीं करेगी
  • चंदौली- शाम 7 बजे
  • सरसावा- शाम 4 बजे
  • बरेली- शाम 8 बजे
  • गोरखपुर- शाम 6:30 बजे
  • मुरादाबाद- दोपहर 12 बजे
  • वाराणसी- समय निर्धारित नहीं हुआ है

कैटेगरी - C

  • बागपत- शाम 7 बजे
  • मुजफ्फरनगर- समय निर्धारित नहीं हुआ

Indo-Pak बॉर्डर पर युद्धाभ्यास

भारतीय वायुसेना आज भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में अभ्यास करेगी। जिसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी अग्रणी विमान भाग लेंगे। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर होने वाले इस युद्धाभ्यास में भारतीय हवाई बेड़े में शामिल पांचवी पीढ़ी के आधुनिक युद्धक विमान हिस्सा लेंगे। रेगिस्तान के आसमान में भारतीय वायुसेना के रणबांकुरे जब परवाज़ भरेंगे, तो दुश्मन देश पाकिस्तान की आर्मी थर-थर कांप उठेगी। भारतीय वायुसेना ये युद्धाभ्यास ऐसे समय में कर रही है जब पाकिस्तान के साथ तनाव चरम पर है।

Advertisement

एक तरफ पाकिस्तान की सीमा पर भारतीय वायु सेना की वीर जवान अपने अत्याधुनिक विमानों के साथ आसमान में हुंकार भरेंगे, तो दूसरी तरफ देशभर में आपत स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल के आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें: निकल गई सारी हेकड़ी! भारत से शांति की भीख मांगने लगे बिलावल भुट्टो, सिंधु नदी में खून बहाने की दी थी खोखली धमकी

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड