Meerut: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर लगी भीषण आग, परिवार के 6 लोग जिंदा जले, मरने वालों में 6 माह के जुड़वां बच्चे भी, हर तरफ पसरा मातम

Meerut Fire news: यूपी के मेरठ में कपड़ा कारोबारी इकबाल अंसारी के घर में भीषण आग लगने से उनकी पुत्रवधू समेत पांच बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में छह महीने के जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Meerut Fire
Meerut Fire | Image: X

UP, Meerut news: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आग लगने से हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गई। सोमवार (23 फरवरी) रात ये हादसा कपड़ा कारोबारी के घर में हुआ। मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं। यही नहीं इस दर्दनाक हादसे में छह महीने के जुड़वां की भी जान चली गई।

हादसा किदवई नगर के रहने वाले इकबाल अंसारी के घर में सोमवार शाम अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। वे यहां तीन मंजिला मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी है।

तेजी से फैली आग

देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि घर में कपड़े का काम होता है, जिसकी वजह से आग तेजी से फैलती गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दरअसल, आग घर के निचले तल से शुरू होकर ऊपर की ओर पहुंची। वहीं, इलाका भीड़भाड़ वाला और संकरी गली के चलते आग में फंसे लोगों को निकालने में भी मुश्किल हुई। उन्हें छत के रास्ते झुलसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों में पांच बच्चे शामिल

दुर्घटना में कारोबारी की पुत्रवधू और पांच बच्चों की जलने से मौत हो गई। मृतकों में रुखसार (उम्र 30 साल), अद्दस (उम्र 3 साल) , नबिया (6 महीने), इनायत (6 महीने), महविश (12 साल), हम्माद (4 साल) की मौत हुई है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है जिस वक्त ये दुर्घटना हुई, तब कारोबारी इकबाल अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि लिसाड़ी गेट इलाके में एक घर में आग लग गई है। हमें बताया जा रहा है कि आग बिजली के उपकरण में खराबी के कारण लगी।

हादसे की जानकारी मिलने पर सिवाल खास के विधायक गुलाम मोहम्मद, डीएम वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी क्राइम अवनीश कुमार और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा अस्पताल पहुंचे। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस जतरा के जंगल में क्रैश; मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड