Air ambulance crash: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस जतरा के जंगल में क्रैश; मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत, सर्जरी के लिए लाया जा रहा था दिल्ली

Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड के रांची एयरपोर्ट से शाम 7 बजे के आसपास दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली प्राइवेट चार्टर एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई है। विमान में मरीज समेत कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ranchi Air Ambulance Crash
Ranchi Air Ambulance Crash | Image: ANI

Ranchi-Delhi air ambulance crash: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार (23 फरवरी) शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई है। हादसे में विमान में सवार सभी सातों मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, क्रू मेंबर और पायलट की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा? 

दरअसल, एयर एंबुलेंस के टेकऑफ के बाद अटली इलाके के पास इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और अचानक रडार से गायब हो गया। मौसम खराब होने के चलते पहले तो इसे लापता माना गया, लेकिन बाद में पुष्टि हुई की विमान यह चतरा जिले में सिमरिया के कथीयातु गांव के पास यह विमान क्रैश हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन पहुंचे। साथ ही फायर सर्विस और वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्य में जुटे।

जानकारी के अनुसार एक मरीज जिसका नाम संजय कुमार था, उसकी बर्न इंजरी होने के बाद इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा था। हादसे में उनके शरीर का लगभग 63 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया था जहां शुरुआती इलाज और सपोर्टिव ट्रीटमेंट दिया गया। मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी। इलाज के लिए संजय को एयर एंबुलेंस के जरिए रांची से दिल्ली लेकर जाया जा रहा था।

उड़ान भरने के 20 मिनट बाद लापता हो गया था विमान

एयरक्राफ्ट ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद ही विमान लापता हो गया। चतरा की DC कीर्तिश्री जी ने कहा, "यह आंधी-तूफान की वजह से क्रैश हुआ। कुल 7 लोग मारे गए हैं। दो क्रू मेंबर थे, और बाकी पांच एक मरीज और मरीज के परिवार के सदस्य थे।"

Advertisement

SP सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें करीब 10 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी। इलाके को देखते हुए यहां पहुंचना मुश्किल था। दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स निकालने की कोशिश करेगी।

सभी सात लोगों की हुई मौत

विमान में सवार सभी सात लोगों की जानकारी सामने आई है। विमान में दो पायलट (कैप्टन विवेक विकास बिलागत और कैप्टन सबराजदीप सिंह), संजय कुमार- मरीज, अर्चना देवी- अटेंडेंट, धुरु कुमार- अटेंडेंट, डॉ. विकास कुमार गुप्ता- डॉक्टर, सचिन कुमार मिश्रा पैरामेडिक सवार थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI समिट प्रदर्शन मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा; जानिए दोनों की पूरी डिटेल

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड