AI समिट प्रदर्शन मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा; जानिए दोनों की पूरी डिटेल

AI समिट मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें अजय कुमार विमल इंडियन यूथ कांग्रेस भिंड जिले का पूर्व जिला अध्यक्ष है। कोर्ट ने दोनों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bharat Mandapam Protest India AI Summit 2026
AI समिट प्रदर्शन मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार | Image: IYC

AI Impact Summit: नई दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार विमल और राजा गुर्जर के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि अजय कुमार विमल इंडियन यूथ कांग्रेस भिंड जिले का पूर्व जिला अध्यक्ष है। गिरफ्तार के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने इससे पहले चार अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

पहले भी चार लोगों की हो चुकी है गिरफ़्तारी

इससे पहले भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार लोगों में बिहार से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार के आईवाईसी प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के आईवाईसी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं। इन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल,  बीते शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में यूथ कांग्रेस के लोगों ने कपड़े उतारकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों के साथ इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे संदेश लिखे थे। इस घटना ने बाद आयोजन स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। बाद में इस घटना को लेकर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड