अपडेटेड 8 June 2025 at 22:03 IST
50 लड़कियों को फंसाने का था टारगेट, हिंदू युवतियों को निशाना बनाता था ऑटो चालक इमरान, प्रेमजाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल
UP News : आरोपी इमरान अपनी शैतानी सोच के साथ काम कर रहा था। उसका टारगेट 50 लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का था।
- भारत
- 2 min read

Mathura News : समाज में जहर घोलने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। मथुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। पुलिस ने इमरान नाम के एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इमरान अपनी पहचान छुपाकर पहले हिंदू लड़कियों को टारगेट कर दोस्ती करता था और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
किसी को नहीं पता था कि ऑटो चलाने वाले शख्स के पीछे जिहादी सोच छिपी है। जब इमरान का सच सामने आया तो हिंदू संगठनों और पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। ये पूरा मामला मछली मंडी इलाके का है। आरोपी इमरान पेशे से ऑटो चालक है। आरोप है कि वह खुद को लड़कियों के सामने खुदका हिंदू नाम बताता था और फिर हिंदू लड़कियों से दोस्ती बढ़ाकर उन्हें प्रेमजाल में फंसा लेता था। इसके बाद वो निजी पलों के वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और व्हाट्सएप पर लड़कियों के साथ फोटो लगाता था।
अपने जाल में 50 लड़कियों को फंसाने का टारगेट
अपने मन में शैतानी सोच लिए इमरान एक टारगेट के साथ काम कर रहा था। उसका टारगेट 50 लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का था। हिंदू संगठनों की मानें तो इमरान अब तक 23 हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन हिंदू रक्षा दल ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश जताया है।
आरोपी इमरान गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग, जबरदस्ती और धार्मिक पहचान छुपाकर धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है। पलिस ने आरोपी का मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिए हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अभी तक कितनी लड़कियों को अपनी जिहादी सोच का शिकार बनाया है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 June 2025 at 22:03 IST