प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर घर में घुसी कार, महाकुंभ से अयोध्या जा रहे 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

कार सवार सभी सात लोग प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में घर में सो रही महिला और उसके पति समेत 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
road accident
प्रतापगढ़ में हादसा | Image: Social media

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार तड़के एक कार के अनियंत्रित होकर एक घर में घुस जाने से अयोध्या जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर क्षेत्र) शिव नारायण वैश ने बुधवार को बताया कि थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या—प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित राजगढ़ गांव में बबुरहा मोड़ के पास आज तड़के लगभग ढाई बजे एक कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार सात लोगों के साथ-साथ घर में सो रही रेनू ओझा और उसके पति मनोज समेत नौ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

वैश ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राजू सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, कार चालक अभिषेक ओझा और सौरभ नामक एक अन्य व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बाकी पांच घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Advertisement

कार सवार सभी सात लोग प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस नें चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तिहाड़ में सुब्रत रॉय ने रखी थी फीमेल सेक्रेटरी, मिलने आती थीं एयरहोस्‍टेस; केजरीवाल को बोला तो...पूर्व सुपरिटेंडेंट का दावा 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड