UP news: सुलतानपुर में दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, दर्दनाक हादसे में 2 दो युवकों की मौत; एक घायल

सुलतानपुर (उप्र), तीन मार्च (भाषा) सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना चककारी भीट के पास है जब दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident News
सुलतानपुर में हादसा | Image: META AI (Representative)

Sultanpur Accident News: सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना चककारी भीट के पास है जब दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

उसने बताया कि हादसे में बाराबंकी के चमरौली निवासी योगेंद्र प्रसाद वर्मा और सुलतानपुर जिले के जरई कलां निवासी दीपक कुमार की मौत हो गई तथा जरई कलां निवासी शिवशंकर का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Himani Narwal Murder: हत्या के बाद कातिल सचिन ने हिमानी की लाश संग किया ये काम; पुलिस को खुद बताया पूरा 'काला सच'

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड