Himani Narwal Murder: हत्या के बाद कातिल सचिन ने हिमानी की लाश संग किया ये काम; पुलिस को खुद बताया पूरा 'काला सच'

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्‍थी हरियाणा पुलिस ने 36 घंटे के अंदर सुलझा ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
himani narwal murder case sachin took away golden ring from her fingers
हत्या के बाद कातिल सचिन ने हिमानी की लाश संग किया ये काम; पुलिस को खुद बताया पूरा 'काला सच' | Image: Facebook

Himani Narwal Murder:  कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्‍थी हरियाणा पुलिस ने 36 घंटे के अंदर सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में हिमानी के ही सोशल मीडिया फ्रेंड सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। अब पूछताछ में सचिन को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा और हैरान करने वाला खुलासा ये हुआ है कि हिमानी नरवाल की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी सचिन ने सभी हदें पार कर दीं। हत्यारोपी ने हिमानी के शव से उंगलियों में पहनी हुई अंगूठियां और गले से सोवे का चेन निकाल लिया था।

इसके अलावा उसने अलमारी में रखे कुछ और गहने भी ले लिए और निजी फाइनेंस एजेंसी के पास गिरवी रख दिए। इससे उससे 2 लाख रुपए मिले थे। पूछताछ में सचिन ने खुद पुलिस को ये बताया है। उसने ये भी बताया कि अंगूठी और चेन उसी ने हिमानी को दिया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हिमानी की हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर सीन रीक्रिएट रीक्रिएट कर सकती है। इसके अलावा, केस से संबंधित साक्ष्य जैसे लैपटॉप और अन्य सामान को बरामद किया जाएगा। इसके अलावा, ऑटो रिक्शा और बस चालक की तलाश की जाएगी। उनसे भी तथ्य की पुष्टि की जाएगी कि क्या आरोपी सही बोल रहा है।

Himani Narwal Murder

सचिन ने बताई हत्या की पूरी कहानी

Advertisement

सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सचिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

Himani Narwal Murder

हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया। इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे।  

Advertisement
Himani Narwal Murder

2 बच्चों का बाप है सचिन, 10 साल पहले की थी लव मैरिज

झज्जर का रहने वाला हिमानी का हत्यारा सचिन दो बच्चों का पिता है। पुलिस के मुताबिक, सचिन की डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर हिमानी से दोस्ती हुई। फिर हिमानी के घर आना-जाना शुरू हो गया था। रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। 10 वर्ष पहले यूपी की ज्योति से प्रेम विवाह किया था। सचिन की पत्नी दो दिन पहले ही मायके गई थी। सचिन के पिता देवेंदर से कहा कि उनकी सचिन से बोलचाल बंद है। सचिन मां-बाप का इकलौता बेटा है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

इसे भी पढ़ें- 10 महीने पहले ISKP से जुड़ा, वीडियो कॉल पर राम मंदिर उड़ाने की ट्रेनिंग...आतंकी अब्‍दुल रहमान ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड