Lucknow Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी; CM योगी अपना कार्यक्रम छोड़ पहुंचेंगे घटनास्थल

कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से रेस्क्यू दल अभी तक 15 शव निकाल चुका है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य अधिकारी आग लगने वाली जगह पर मौजूद हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

लखनऊ के अलीगंज में लगी एक लाइब्रेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और अफरा-तफरी मची हुई है। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरे इलाके को धुएं और लपटों ने घेर लिया।

ये आग पुरनिया इलाके के पास लाइब्रेरी में लगी गई। आग बुझाने और बचाव का काम जारी है। कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से रेस्क्यू दल अभी तक 15 शव निकाल चुका है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य अधिकारी आग लगने वाली जगह पर मौजूद हैं।

उपमुख्यमंत्री का बयान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर गए हैं, धुंआ अधिक है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस मौके पर हैं।"

सीएम ने रद्द किया कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया। सीएम योगी अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों से संपर्क करें, हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें।

Advertisement

DGP और गृहसचिव के नेतृत्व में होगी जांच

सीएम योगी ने अलीगढ़ सहित कल का भी दौरा कैंसिल कर दिया है। मुख्यमंत्री ने DGP और गृहसचिव के नेतृत्व में अग्निकांड की जांच रिपोर्ट मांगी है, इस अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई है, कई घायल भी हैं। DGP और ACS गृह को मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। सीएम ने अलीगढ़ में कहा कि इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें: हर जवान के कंधे पर गन के साथ ड्रोन भी.... क्या है 'ईगल ऑन द आर्म कांसेप्ट'? जिसके जरिए भारतीय सेना हो रही आधुनिक, मेजर जनरल संदीप ने बताया

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड