महाकुंभ मेला क्षेत्र में 15 दिनों का विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम तट पर पिछले 45 दिनों से सनातन आस्था और अध्यात्म का समागम महाकुंभ मेला संपन्न होने के बाद 15 दिन का विशेष स्वच्छता अभियान शुक्रवार को प्रारंभ हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
maha kumbh 2025
महाकुंभ मेला क्षेत्र में सफाई अभियान | Image: AP Photo/Rajesh Kumar Singh

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम तट पर पिछले 45 दिनों से सनातन आस्था और अध्यात्म का समागम महाकुंभ मेला संपन्न होने के बाद 15 दिन का विशेष स्वच्छता अभियान शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित करने के साथ इस अभियान के तहत अगले 15 दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर महाकुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश दिया है।

प्रदेश सरकार ने कहा कि मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के मार्गदर्शन में स्वच्छता मित्रों और गंगा सेवा दूतों ने शुक्रवार से ही मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है।उन्होंने बताया कि आने वाले 15 दिनों में प्रयागराज के संगम क्षेत्र, घाटों और मेले की स्थाई एवं अस्थाई सड़कों को साफ एवं स्वच्छ किया जाएगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक, 15,000 से अधिक स्वच्छता मित्रों और लगभग 2000 गंगा सेवा दूतों ने निरंतर गंगा नदी और मेला क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 महाकुंभ मेला क्षेत्र में सफाई अभियान

बयान के मुताबिक, मेले की विशेष कार्यधिकारी आकांक्षा राना ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप शुक्रवार से महाकुंभ मेला क्षेत्र की सफाई के विशेष अभियान की शुरुआत की जिसके तहत अगले 15 दिनों तक निरंतर संगम के घाटों, मेला क्षेत्र, मंदिरों और स्थाई एवं अस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा।

1.5 लाख अस्थाई शौचाल हटाया जाएगा

इसके साथ ही मेला क्षेत्र में लगाये गये 1.5 लाख अस्थाई शौचालयों को भी हटाया जाएगा। मेला क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नैनी स्थित बसवार प्लांट में किया जाएगा। इसके साथ ही जल निगम नगरीय और ग्रामीण की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन और विद्युत विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को भी मेला क्षेत्र से हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मेला क्षेत्र में लगाये गये साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के टेंट और पंडाल हटाये जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम प्रयागराज शहर को हरित, साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य सुचारू रूप से कर रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आदमी बचेगा नहीं जिस पर इल्जाम लगा सको...', रोते-रोते फंदे से झूला मानव

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड