देश में 110 करोड़ सनातनी, महाकुंभ में 62 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, महाशिवरात्रि तक कितना पहुंचेगा आंकड़ा? CM योगी ने बताया

CM योगी ने कहा कि महाकुंभ में अगर विश्वस्तरीय व्यवस्था नहीं होती तो अब तक 63 करोड़ श्रद्धालु न आते। अभी 26 फरवरी तक ये संख्या 65 करोड़ पार होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm yogi in mahakumbh
cm yogi in mahakumbh | Image: cm yogi

CM Yogi on Mahakumbh: उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा अपने शुरुआती भाषण में कहा कि महाकुंभ की चर्चा हुई। कई बातें कही गईं। अयोध्या के बारे में चर्चा की गई। सपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अच्छा लगा आपने महाकुंभ को स्वीकार किया। अयोध्या को स्वीकार किया। सनातन स्वीकार किया।

सीएम योगी ने कहा कि मान्यता यही है कि सोशलिस्ट यानी समाजवादी जब अंतिम पायदान पर खड़ा होता है तो उसे धर्म की याद आता है। सपा नेता माता प्रसाद पांडे की तरफ बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार आप महाकुंभ गए, स्नान किया और व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की। आपने माना कि महाकुंभ में अगर विश्वस्तरीय व्यवस्था नहीं होती तो अब तक 63 करोड़ श्रद्धालु न आते। अभी 26 फरवरी तक ये संख्या 65 करोड़ पार होगी।

प्रयागराज महाकुंभ में किसको क्या मिला है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने विधानसभा में महाकुंभ को लेकर बयान दिया और कहा कि इस महाकुंभ में जिसने जो तलाशा है, उसे वही मिला है। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी को जमकर लताड़ा।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, 'किसी ने सच कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा है, उसे वो मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली। संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली। आस्थावानों को पुण्य, सज्जनों को सज्जनता, गरीबों को रोजगार, अमीरों को धंधा मिला। श्रद्धालुओं को साफ सुथरी व्यवस्था मिली, सद्भावना वाले लोगों को जातिरहित व्यवस्था मिली, भक्तों को भगवान मिले। मतलब सबने अपने स्वभाव और चरित्र के अनुसार चीजों को देखा।' मुख्यमंत्री ने ये बातें एक सोशल मीडिया यूजर से हवाले से कही हैं।

CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 'सोशल मीडिया हैंडल पर एक बात बहुत अच्छी लगी। एक सज्जन ने इस बात को कहा। जो लोग महाकुंभ का विरोध कर रहे थे, उसको लेकर उस सज्जन ने सटीक टिप्पणी की। उस सज्जन ने कहा कि हज के दौरान अव्यवस्था से होने वाली सैकड़ों मौतों पर चुप्पी साध जाने वाले भारत के वामपंथी, सेक्युलर, स्कॉलर महाकुंभ की भव्यता पर उल्टी करते नजर आए हैं। हर बार इनकी कोशिश महाकुंभ को बदनाम और फेल करने की रही, लेकिन ऐसे लोगों की मंशा पर करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर जख्मों नमक छिड़ने का काम किया है।'

Advertisement

सीएम योगी ने बताया कि उस शख्स ने ये भी कहा कि एक ही घाट पर सभी जाति वर्ग के लोग बिना भेदभाव के नहाते रहे। सनातन की सुंदरता आखिर समाजवादी और वामपंथियों को कैसे नजर आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके (सपा) तरफ से किए जाने वाले प्रश्न इनकी नीयत को संदेह के दायरे में खड़े करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ को लेकर साझा किए जा रहे विचारों और तस्वीरों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी ने एक महिला की तस्वीर भी दिखाई, जो महाकुंभ के समय अपनी सास को पीठ पर लेकर जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: UP: क्या है काला नमक चावल? जिसकी चर्चा CM योगी ने विधानसभा में की, कहा- इसे आप अकेले खा जाते हैं शिवपाल जी को नहीं खिलाते

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड