पल भर में युवक बन गया अमीर आदमी, खाते में आ गए 1 अरब 13 लाख 55 हजार, वो तो गिनने लगा जीरो लेकिन तभी टूटा सपना और...

Greater Noida: दीपक अचानक ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार हो गया जब उसके खाते में 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये की राशि दिखने लगी।

Follow : Google News Icon  
1 billion rupees credited
1 billion rupees credited | Image: freepik

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक युवक रातोंरात मालामाल हो गया। उसके बैंक अकाउंट में 1 अगस्त को 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए आ गए। ये मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के ऊंची दनकौर गांव का है जहां 20 साल का दीपक अचानक ही बैठे-बिठाए अरबपति बन गया। ऐसा हुआ कैसे, चलिए जान लेते हैं।

सामने आई जानकारी की माने तो, दीपक अचानक ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार हो गया जब उसके खाते में 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये की राशि दिखने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ये अकाउंट उसकी मृत मां का था लेकिन अब वो उसे चलाता था।

युवक के खाते में आए 1 अरब रुपये 

ये ट्रांजैक्शन होने पर दीपक और उसका परिवार भी हैरान रह गया। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और वो भी ये मामला देख चौंक गई। तभी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। उसके अकाउंट में कोटक महिन्द्रा बैंक से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। बैंक ने तुरंत इस मामले की जानकारी सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी। फिर दीपक के बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया गया।

युवक के खाते में कैसे आए अरबों रुपये?

पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि NAVI UPI ऐप पर टेक्निकल ग्लिच के कारण ऐसा हुआ है। यानि इस ऐप में कोई बग आने के कारण बैंक अकाउंट में इतना बैलेंस दिखा रहा था। पुलिस को पता लगा कि बैंक के सिस्टम में ये राशि दर्ज नहीं थी लेकिन दीपक के फोन में बैंकिंग ऐप में ये रकम दिख रही थी। खबरों की माने तो, ये ऐप में किसी टेक्निकल ग्लिच की वजह से इतनी बड़ी राशि दिख रही थी। जब फोन पे ऐप पर लॉगिन किया गया तो युवक का बैलेंस जीरो दिखने लगा। 

Advertisement

इसके अलावा, पुलिस ने दीपक का बैंक स्टेटमेंट भी मंगाया, उस पर भी दिखा कि उसके खाते में कोई राशि जमा नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल: BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कूच बिहार में हमला, वाहनों में की तोड़फोड़

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड